एक्सप्लोरर

Madhepura Firing: मधेपुरा में दिनदहाड़े दुकान पर हुई कई राउंड फायरिंग, गोली लगने से युवती की मौत, मचा कोहराम

Firing At Shop In Madhepura: मामला मधेपुरा जिले के पुरैनी थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार का है, जहां बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक दुकान पर कई राउंड फायरिंग की. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

मधेपुरा के पुरैनी में शुक्रवार को दिनदहाड़े बेखौफ अपराधियों ने एक दुकान पर कई राउंड फायरिंग की. इस दौरान एक बच्ची के सिर में गोली लग गई. बाद में इलाज के दौरान बच्ची की मधेपुरा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. 

दुकान पर हुई अंधाधुंध गोलीबारी

पूरा मामला मधेपुरा जिले के पुरैनी थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार का है, जहां बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक दुकान पर कई राउंड फायरिंग की. इस दौरान दुकानदार निरंजन साह बाल बाल बच गए, लेकिन मौके पर मौजूद निरंजन साह की 13 वर्षीय पुत्री पार्वती कुमारी सिर में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई.

घायल बच्ची को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरैनी मे भर्ती करवाया गया, वहीं चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देख बच्ची को मधेपुरा मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई. घटना के बाद एक तरफ जहां इलाके में दहशत है, तो वहीं मृतक बच्ची के परिजनों मे कोहराम मचा हुआ है.

बताया जा रहा है कि घटना पुरैनी थाना क्षेत्र के सहनी चौक के समीप हिंदुस्तान मार्बल दुकान पर घटित हुई है.अपराधियों ने मार्बल दुकानदार निरंजन साह को अपना निशाना बनाया लेकिन अपराधियों के निशाने पर एक बच्ची आ गई और उसे गोली का शिकार होना पड़ा. हालांकि घटना के कारण का अब तक पता नहीं चला है. 

पूरे मामले की जांच में जुटी पुलिस 

वहीं प्रत्यक्षदर्शीयों के मुताबिक इस घटना को स्थानीय अपराधियों ने अंजाम दिया है, जिसकी पहचान भी कर ली गई है. इस मामले को लेकर उदाकिशुनगंज एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि पुलिस हर एक बिंदु की जांच कर रही है, तत्काल अपराधियों को चिह्नित कर लिया गया है और उनकी की धर पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है. बहुत जल्द मामले का खुलासा कर लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: बिहार: राहुल गांधी के 'Gen-Z' वाले पोस्ट पर BJP-JDU का डबल अटैक, 'कांग्रेस पार्टी के मुंह से…'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

उत्तर भारत में ठंड का कहर, प्रदूषण से दिल्ली-एनसीआर की सांसें हुईं भारी, AQI 490 के पार
उत्तर भारत में ठंड का कहर, प्रदूषण से दिल्ली-एनसीआर की सांसें हुईं भारी, AQI 490 के पार
मानहानि केस में भानवी सिंह को अदालत से राहत, राजा भैया और उनकी साली को नोटिस जारी
मानहानि केस में भानवी सिंह को अदालत से राहत, राजा भैया और उनकी साली को नोटिस जारी
अक्षय कुमार की भतीजी नाओमिका सरन हुईं स्पॉट, पैपराजी से की रिक्वेस्ट, बोलीं- अब बस हो गया जी
अक्षय कुमार की भतीजी नाओमिका सरन हुईं स्पॉट, पैपराजी से की रिक्वेस्ट, बोलीं- अब बस हो गया जी
वनडे क्रिकेट में भारत के सबसे बड़े रन मशीन कौन रहे, सचिन से कोहली तक दिग्गजों की ऐतिहासिक लिस्ट देखिए
वनडे क्रिकेट में भारत के सबसे बड़े रन मशीन कौन रहे, सचिन से कोहली तक दिग्गजों की ऐतिहासिक लिस्ट देखिए
Advertisement

वीडियोज

Bank Auction में Property खरीदना Safe है या Risky? Title, Possession और Resale Guide | Paisa Live
UP Cough Syrup Case: कफ सिरप मामले में मुख्य आरोपी की कोठी पर ED की रेड | Breaking | ABP News
Delhi AIR Pollution: NCR में खतरनाक स्तर पर पहुंचा प्रदूषण, GRAP 4 लागू, इन चीजों पर रहेगा बैन |
Lionel Messi In Kolkata: Messi आज Mumbai में Sachin से मुलाकात करेंगे ! | Mumbai |
Pankaj Chaudhary का निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष बनना लगभग तय?, आज होगा औपचारिक एलान | Breaking | BJP
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उत्तर भारत में ठंड का कहर, प्रदूषण से दिल्ली-एनसीआर की सांसें हुईं भारी, AQI 490 के पार
उत्तर भारत में ठंड का कहर, प्रदूषण से दिल्ली-एनसीआर की सांसें हुईं भारी, AQI 490 के पार
मानहानि केस में भानवी सिंह को अदालत से राहत, राजा भैया और उनकी साली को नोटिस जारी
मानहानि केस में भानवी सिंह को अदालत से राहत, राजा भैया और उनकी साली को नोटिस जारी
अक्षय कुमार की भतीजी नाओमिका सरन हुईं स्पॉट, पैपराजी से की रिक्वेस्ट, बोलीं- अब बस हो गया जी
अक्षय कुमार की भतीजी नाओमिका सरन हुईं स्पॉट, पैपराजी से की रिक्वेस्ट, बोलीं- अब बस हो गया जी
वनडे क्रिकेट में भारत के सबसे बड़े रन मशीन कौन रहे, सचिन से कोहली तक दिग्गजों की ऐतिहासिक लिस्ट देखिए
वनडे क्रिकेट में भारत के सबसे बड़े रन मशीन कौन रहे, सचिन से कोहली तक दिग्गजों की ऐतिहासिक लिस्ट देखिए
'BJP के ऐतिहासिक प्रदर्शन को...', तिरुवनंतपुरम में फहराया भगवा तो शशि थरूर का आया पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'BJP के ऐतिहासिक प्रदर्शन को...', तिरुवनंतपुरम में फहराया भगवा तो शशि थरूर का आया पहला रिएक्शन, क्या कहा?
ATM गार्ड को रूम से खींच ले गया बब्बर शेर! खौफनाक नजारा देख छूट जाएंगे पसीने- वीडियो वायरल
ATM गार्ड को रूम से खींच ले गया बब्बर शेर! खौफनाक नजारा देख छूट जाएंगे पसीने- वीडियो वायरल
प्लास्टिक में गर्म खाना पैक करवाना सेहत के लिए साइलेंट किलर? बढ़ा सकता है कैंसर का खतरा
प्लास्टिक में गर्म खाना पैक करवाना सेहत के लिए साइलेंट किलर? बढ़ा सकता है कैंसर का खतरा
इस स्टेट में निकली असिस्टेंट स्टाफ नर्स के बंपर पदों पर वैकेंसी, ये कैंडिडेट्स कर सकते हैं आवेदन
इस स्टेट में निकली असिस्टेंट स्टाफ नर्स के बंपर पदों पर वैकेंसी, ये कैंडिडेट्स कर सकते हैं आवेदन
Embed widget