एक्सप्लोरर

Nawada Accident: नवादा में हाई स्पीड ने दो किशोरों की ले ली जान, खड़ी ट्रैक्टर से टकराई बाइक के उड़े परखच्चे

Accident In Nawada: बाइक की स्पीड इतनी अधिक थी कि हेलमेट भी किशोरों को सुरक्षित नहीं कर सका. स्पीड इस कदर थी कि खड़ी ट्रैक्टर से टकराने के बाद बाइक के अगले हिस्से का परखच्चे उड़ गए.

Nawada Teenagers Died In Road Accident: नवादा में एनएच 20 फोरलेन पर तेज रफ्तार के कारण शनिवार को दो साथी किशोरों की जान चली गई. दुर्घटना इतनी तेज हुई कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और हेलमेट भी किशोरों की जान बचा नहीं पाया. बताया जाता है कि हाई स्पीड बाइक सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर से जा टकराई और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई.

मृतकों में सद्भावना चौक अंबेडकर नगर निवासी व जेवर कारोबारी अर्जुन प्रसाद साव एक इकलौता पुत्र आर्यन राज उर्फ हर्ष और उसका दोस्त आंबेडकर नगर दांगी टोला निवासी शिक्षक अरविंद गिरी का पुत्र सूर्यांश गिरी उर्फ रित शामिल हैं. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. घटना नगर थाना क्षेत्र के बुधौल में पेट्रोल पंप के समीप दुर्घटना हुई.

हाई स्पीड के कारण गई जान

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक सवार दोनों युवकों ने हेलमेट पहन रखा था, लेकिन बाइक की स्पीड इतनी अधिक थी कि हेलमेट भी उन्हें सुरक्षित नहीं कर सका. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि स्पीड इस कदर थी कि खड़ी ट्रैक्टर से टकराने के बाद बाइक के अगले हिस्से का परखच्चा उड़ गया. हैंडल उखड़ कर सड़क पर गिर गया. दुर्घटना के बाद आसपास रहे लोगों ने पुलिस को जानकारी देते हुए दोनों को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. 

मिली जानकारी के अनुसार, हर्ष के पिता ने चार-पांच दिनों पहले ही नई बाइक खरीद कर दी थी. कहा जा रहा है कि उसी बाइक की स्पीड आंकने में वह अपने साथी के साथ जान गवां बैठा. घटना की जानकारी मिलते ही लोग हतप्रभ रह गए. काफी संख्या में लोगों की भीड़ सदर अस्पताल में जुट गई, जिसने भी घटना के बारे में सुना, सन्न पड़ गया. शहर में हर कोई घटना से मर्माहत दिखा.

पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंपा गया शव

घटना की जानकारी मिलने पर दोनों मृत किशोरों के परिजन सदर अस्पताल पहुंच गए. उनके चीत्कार और विलाप से माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया. वहीं नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर सबसे पहले मृतक की शव की पहचान करने की कोशिश की, फिर थाना प्रभारी ने सोशल मीडिया के माध्यम से मृतक की पहचान की. जैसे ही परिवार के लोगों को मौत की जानकारी मिली अस्पताल पहुंचे और फिर दोनों मृतक की पहचान की गई. थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने पोस्टमार्टम के बाद मृतक के शव को परिवार को सौंप दिया.

ये भी पढ़ेंः Bihar Marathon: 'रन फॉर नशा मुक्त बिहार' में साइना नेहवाल ने युवाओं का बढ़ाया हौसला, DJ ओली का परफॉर्मेंस भी रहा शानदार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर: नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव भी हारे, कितने वोट मिले?
बांकीपुर: नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव भी हारे, कितने वोट मिले?
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
बांकीपुर उपचुनाव: कहां चूकी BJP? हार की 5 बड़ी वजहें
बांकीपुर उपचुनाव: कहां चूकी BJP? हार की 5 बड़ी वजहें
बांकीपुर में BJP का भ्रम टूटा, प्रशांत किशोर ने कैसे गाड़ा झंडा? 5 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP का भ्रम टूटा, प्रशांत किशोर ने कैसे गाड़ा झंडा? 5 बड़े कारण

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
Embed widget