एक्सप्लोरर

Bihar News: मुंगेर में फूड प्वाइजनिंग से एक ही परिवार की दो बेटियों की मौत, तीन बच्चे की हालत चिंताजनक

Food Poisoning: घटना के बाद मेडिकल टीम ने आस-पास के क्षेत्र में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव शुरू करा दिया है. साथ ही घर-घर जाकर सभी को शुद्ध पानी गर्म करके पीने और बासी भोजन नहीं करने की सलाह दी जा रही है.

Two Girl Died Due To Food Poisoning: मुंगेर जिले में असरगंज थाना क्षेत्र के सजुआ पंचायत स्थित सती स्थान गांव में एक ही परिवार की दो बेटियों की मौत हो गई. मौत की वजह डायरिया बताया जा रहा है. वहीं, इसी घर के तीन और बच्चे का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. सती स्थान गांव निवासी राजकुमार यादव की पुत्री काजल कुमारी (10) प्राची कुमारी (05) को रविवार की देर रात अचानक उल्टी होने लगी. दोनों को निजी चिकत्सक के यहां ले जाया गया. रात में ही दोनों बच्ची स्वस्थ हो गई. इसके बाद घर भेज दिया गया, लेकिन आज सोमवार की सुबह फिर से अचानक उल्टी होने लगी और दोनों ने दम तोड़ दिया.

तीन बच्चे अस्पताल में भर्ती

इसके बाद राजकुमार यादव की दो अन्य पुत्री सोमू कुमारी, रोम कुमारी व पुत्र रुस्तम कुमार को दस्त की शिकायत पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से पुत्र रुस्तम कुमार और  एक पुत्री रोम कुमारी को भागलपुर मायागंज अस्तपताल रेफर कर दिया गया. इधर घटना को लेकर  प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने घटना स्थल पर पहुंचे. इसके बाद मेडिकल टीम ने आस-पास के क्षेत्र में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव शुरू करा दिया.

इसके साथ ही आस-पास के लोगों को घर-घर जाकर सभी को शुद्ध पानी गर्म करके पीने और बासी भोजन नहीं करने की सलाह दी जा रही है. जानकारी के अनुसार राजकुमार यादव के पिता मुनीलाल यादव का कुछ दिन पहले निधन हो गया था, जिनका श्राद्ध कर्म चल रहा था. दोनों लड़कियां जिनकी अब मौत है गई काजल व प्राची ने रविवार की शाम लगभग तीन बजे भोजन किया. इसके बाद देर शाम उसे उल्टी होने लगी.

काजल की मां पूजा देवी ने बताया कि मासूमगंज बाजार स्थित एक निजी क्लीनिक में दोनों का इलाज कराए थे, जहां उसे सलाइन लगाकर कर घर भेज दिया गया. सोमवार की सुबह लगभग तीन बजे दोनों की मौत हो गई है. इधर दो अन्य पुत्री सोमू कुमारी व रोमा  कुमारी और बेटा रूस्तम कुमार भी फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गया है, जिसका प्राथमिक स्वास्थ्य में इलाज किया गया. दो की चिंताजनक स्थिति को देखते हुए भागलपुर रेफर कर दिया गया है. 

सिविल सर्जन ने क्या कहा?

वही मुंगेर के सिविल सर्जन  डॉक्टर विनोद कुमार सिन्हा ने बताया कि पीड़ित परिवार में श्राद्ध कार्यक्रम चल रहा था. फूड प्वाइजनिंग का मामला सामने आया है. इसमें पांच लोग प्रभावित हुए हैं. दो का निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान मौत हो गई है. तीन को रेस्क्यू कर लाया गया है और उसका इलाज चल रहा है, जिसमें दो का इलाज भागलपुर के मायागंज अस्पताल में चल रहा है. 

ये भी पढ़ेंः Bihar News: प्रशांत किशोर पर BJP का बड़ा हमला, 'हिन्दुओं के प्रतिनिधित्व को घटाने के लिए...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget