एक्सप्लोरर

बिहार: मूर्ति विसर्जन कर लौट रहे तीन दोस्तों को ट्रक ने रौंदा, दो की मौत, एक की हालत गंभीर

मृतकों के परिजनों ने बताया कि कल शाम तीनों दोस्त गांव के ही मूर्ति विसर्जन में गए थे. घर लौटने के दौरान विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार बेलगाम ट्रक ने उन्हें रौंद दिया.

आरा: बिहार के आरा जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के रामदास टोला के समीप शुक्रवार की रात तेज रफ्तार ट्रक ने मूर्ति विसर्जन से लौट रहे तीन दोस्तों को रौंद दिया. इस हादसे में दो युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. मिली जानकारी अनुसार दुर्घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था. इसी दौरान दो लोगों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. जबकि एक को इलाज के लिए भर्ती कराया गया. इधर, घटना के बाद ड्राइवर ट्रक छोड़कर फरार हो गया है.

पुलिस ने ट्रक को किया जब्त

घटना की सूचना पाकर स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर लिया. साथ ही शवों का भी पोस्टमार्टम कराया. बता दें कि मृतकों में जगदीशपुर थाना क्षेत्र के रामदास टोला वार्ड नंबर 4 निवासी मदन सिंह का 25 वर्षीय बेटा मनीष कुमार और रामायण सिंह का 22 वर्षीय बेटा संजीत कुमार शामिल हैं. जबकि तीसरा जख्मी उनका दोस्त उसी गांव के निवासी बैजनाथ सिंह का बेटा सतीश कुमार है.

मूर्ति विसर्जन के बाद लौट रहे थे घर

मृतकों के परिजनों ने बताया कि कल शाम तीनों दोस्त गांव के ही मूर्ति विसर्जन में गए थे. घर लौटने के दौरान विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार बेलगाम ट्रक ने उन्हें रौंद दिया, जिससे तीनों जख्मी हो गए. इसके बाद तीनों को इलाज के लिए जगदीशपुर अनुमंडलीय रेफरल अस्पताल से आरा सदर अस्पताल लाया जा रहा था, तभी मृतक संजीत कुमार ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. जबकि मृतक मनीष कुमार ने आरा से इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया. जबकि एक का इलाज चल रहा है. इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

यह भी पढ़ें - 

BSEB Matric Exam: परीक्षा रद्द होने पर छात्रों ने किया हंगामा, सेंटर पर की रोड़ेबाजी, गाड़ियों के शीशे तोड़े बिहार: एक ही परिवार के चार लोगों की संदेहास्पद स्थिति में मौत, जहरीली शराब पीने से घटना की आशंका
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget