एक्सप्लोरर

Bihar Transfer Posting: बिहार में कई IAS अधिकारियों का स्थानांतरण, 6 अनुमंडल पदाधिकारी भी बदले गए, देखें लिस्ट

Bihar News: कृषि विभाग के संयुक्त सचिव अनिल कुमार झा को राजस्व पर्षद पटना का सचिव बनाया गया है. सहकारिता विभाग के संयुक्त सचिव अभय झा को बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के प्रशासक की जिम्मेदारी दी गई है.

पटना: बिहार में गुरुवार (21 सितंबर) को कई वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों का स्थानान्तरण किया गया है. इसके अलावा छह अनुमंडल पदाधिकारियों का भी तबादला कर दिया गया है. बिहार सरकार सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक वर्ष 2006 बैच के आईएएस अधिकारी दयानिधान पांडेय को भागलपुर आयुक्त के पद से स्थानांनतरित करते हुए चकबंदी, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का निदेशक बनाया गया है.

मुंगेर आयुक्त के पद पर तैनात भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2007 बैच के अधिकारी संजय कुमार सिंह को भागलपुर प्रमंडल के आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है. कला संस्कृति विभाग के अपर सचिव दीपक आनंद को उपभोक्ता संरक्षण, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग में निदेशक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है. जबकि, कृषि विभाग के संयुक्त सचिव अनिल कुमार झा को राजस्व पर्षद, पटना का सचिव बनाया गया है.

संजय कुमार को ग्रामीण विकास विभाग में मिली जिम्मेदारी

सहकारिता विभाग के संयुक्त सचिव संजय कुमार को ग्रामीण विकास विभाग में मनरेगा आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वाणिज्य कर विभाग की संयुक्त सचिव रूबी को वाणिज्य कर विभाग के संयुक्त सचिव के पद से स्थानांतरित करते हुए सांस्कृतिक कार्य निदेशालय का निदेशक बनाया गया है. ये अगले आदेश तक संयुक्त सचिव कला, संस्कृति और युवा विभाग के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगी.

कृषि विभाग के संयुक्त सचिव संजय कुमार सिंह को भवन निर्माण विभाग में संयुक्त सचिव, सहकारिता विभाग के संयुक्त सचिव अभय झा को बिहार राज्य पथ परिवहन निगम, पटना के प्रशासक की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसके अतिरिक्त भारतीय रेल सेवा के सन्नी सिन्हा परिवहन विभाग के विशेष सचिव के पद से स्थानांतरित करते हुए बिहार राज्य पाठय पुस्तक प्रकाशन निगम लिमिटेड, पटना का निदेशक पद पर पदस्थापित किया है.

परिवहन निगम के प्रशासक के अतिरिक्त प्रभार से लघु जल संसाधन विभाग की विशेष सचिव आशिमा जैन को मुक्त कर दिया गया है. इसके अलावा छह अनुमंडल पदाधिकारियों का भी तबादला किया गया है.

यह भी पढ़ें- Bihar Transfer Posting: DG शोभा अहोतकर से हुआ था विवाद, अब DIG अनुसुईया रणसिंह साहू का हो गया तबादला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget