एक्सप्लोरर

Bihar Transfer Posting: DG शोभा अहोतकर से हुआ था विवाद, अब DIG अनुसुईया रणसिंह साहू का हो गया तबादला

DIG Anusuiya Ransingh Sahu Transferred: अनुसुईया रणसिंह साहू को गृह रक्षा वाहिनी और अग्निशमन सेवा के डीआईजी से स्थानांतरित कर उप निदेशक नागरिक सुरक्षा के पद पर पदस्थापित किया गया है.

पटना: बिहार गृह रक्षा वाहिनी और अग्निशमन सेवा की डीजी शोभा अहोतकर (DG Shobha Ahotkar) के साथ डीआईजी अनुसुईया रणसिंह साहू (DIG Anusuiya Ransingh Sahu) के हुए विवाद के बाद गृह विभाग (आरक्षी शाखा) ने तबादले का निर्देश जारी किया है. डीआईजी अनुसुईया रणसिंह साहू का तबादला हो गया है. उन्होंने डीजी शोभा अहोतकर पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं. 13 पन्नों का पत्र लिखा है. 

गृह विभाग की अधिसूचना के अनुसार अनुसुईया रणसिंह साहू को गृह रक्षा वाहिनी और अग्निशमन सेवा के डीआईजी से स्थानांतरित कर उप निदेशक नागरिक सुरक्षा के पद पर पदस्थापित किया गया है. बता दें कि इसके पहले बिहार के चर्चित आईपीएस अधिकारी आईजी विकास वैभव भी शोभा अहोतकर पर आरोप लगाकर विवादों में आए थे. बाद में उनका तबादला कर दिया गया था. उनके साथ डीआईजी विनोद कुमार का भी तबादला किया गया था. फरवरी 2023 में यह हुआ था.

13 पन्नों के पत्र में क्या लिखा गया था?

पत्र में अनुसुईया ने बताया है कि "गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं के डीआईजी के रूप में योगदान देने के 15 दिनों तक डीजी शोभा अहोतकर से उनके संबंध बेहद मधुर थे. इसके बाद उन्होंने लगभग 15 फाइलें समीक्षा के लिए दीं. समीक्षा में अग्निशमन वाहनों की खरीदारी से संबंधित टेंडर की फाइल में कुछ गड़बड़ी नजर आई तो बिहार सरकार के वित्त विभाग के सलाहकार एवं जेम पोर्टल के नोडल अफसर से इसपर मंतव्य लिया. मंतव्य से पुष्टि हो गई कि करीब साढ़े छह करोड़ का घोटाला है. इस गड़बड़ी की जानकारी डीजी को बताना चाहा कि इस विषय में वित्त विभाग के सलाहकार से इसपर मंतव्य लिया है, मेरे लिए खतरनाक साबित हुआ."

किसे-किसे भेजा गया है पत्र?

अनुसुईया रणसिंह साहू ने 13 पन्नों का पत्र राज्य के मुख्य सचिव के अलावा यह गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव, बिहार के पुलिस महानिदेशक, गृह विभाग के विशेष सचिव और गृह विभाग के सचिव को भी भेजा है. हालांकि उन्होंने इसे सीधे तौर पर महानिदेशक-सह-महासमादेष्टा शोभा अहोतकर को ही लिखा है.

पत्र में उन्होंने बताया कि मार्च 2023 में बिहार सरकार के 6.5 करोड़ के होने वाले नुकसान को उन्होंने रोका है. यह पत्र सामने आने के बाद हड़कंप मच गया. अब तबादले की खबर सामने आई है.

यह भी पढ़ें- VIDEO: कभी बैडमिंटन... कभी चंपारण मटन, अब 'लौंडा डांस' का आनंद लेते दिखे लालू यादव, तेज प्रताप भी बगल में बैठे रहे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में 3035 फर्जी सरकारी शिक्षकों की पहचान, अब ब्याज के साथ लौटाना होगा वेतन?
बिहार में 3035 फर्जी सरकारी शिक्षकों की पहचान, अब ब्याज के साथ लौटाना होगा वेतन?
बिहार: 97.84 लाख लोगों के खाते में भेजी गई सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, आपने किया चेक?
बिहार: 97.84 लाख लोगों के खाते में भेजी गई सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, आपने किया चेक?
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
Bihar Weather: बिहार में 3 दिन तक मानसून की सक्रियता जारी, 22 जिलों के लिए अलर्ट जारी, जानें IMD अपडेट
बिहार में 3 दिन तक मानसून की सक्रियता जारी, 22 जिलों के लिए अलर्ट जारी, जानें IMD अपडेट

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget