एक्सप्लोरर

Bihar Train Accident: बिहार में ट्रेन हादसा, मालगाड़ी की बोगियां पटरी से उतरीं, कटिहार-न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर परिचालन ठप

Katihar Train Accident: बिहार के कटिहार में एक मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतर गए. इससे कटिहार-न्यू जलपाईगुड़ी रूट बाधित हो गया. यह गाड़ी गुवाहाटी से किशनगंज जा रही थी.

Katihar Train Accident: कटिहार रेल मंडल अंतर्गत बारसोई और सुधानी के बीच गुरुवार की देर शाम डीबीकेएम एमिटी वैगन का चार चक्का बेपटरी हो गया, हालांकि एक बड़ी रेल दुर्घटना टल गई, लेकिन इस घटना के बाद डाउन लाइन ब्लॉक हो गया. इस घटना के संज्ञान में आते ही तत्काल कटिहार से एआरटी  स्पेशल रेल अधिकारीयों की टीम घटनास्थल पर पहुंची. रात तक तक रेल प्रशासन डाउन लाइन को पुनः बहाल करने की कोशिश में जुटा रहा.

मालगाड़ी गुवाहाटी से किशनगंज जा रही थी

जानकारी के अनुसार डीबीकेएम वैगन भारतीय रेलवे प्रणाली में एक प्रकार के वैगन का संक्षिप्त रूप है. यह मालगाड़ी गुवाहाटी से किशनगंज जा रही थी. इसी दौरान सुधानी रेलवे फाटक के पास पुल संख्या 136 के पास 2 डिब्बों के चार पहिए पटरी से उतर गए. स्थानीय लोगों के अनुसार हादसे की आवाज इतनी तेज थी कि वे आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे. फिलहाल इस रूट पर अप लाइन पर ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है. इस घटना में ना तो कोई हताहत हुआ है और ना ही किसी प्रकार की कोई क्षति की सूचना है.

कुछ ट्रेनें वाया सनौली सालमारी रूट से हुईं डायवर्ट

वहीं रेल प्रशासन के जरिए रात में परिचालित होने वाली कुछ ट्रेनों को वाया सनौली सालमारी रूट से डायवर्ट किया गया. डीआरएम कटिहार ने इस घटना की जांच के निर्देश दिए हैं. कटिहार रेल मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार सिंह ने कहा कटिहार न्यूजलपाईगुड़ी रेलखंड के डाउन लाइन पर परिचालन अब सामान्य हो गया है. पटरी से उतरने के दो से तीन घंटे के अंदर ही रेलवे ट्रैक को साफ कर दिया गया था. हादसे के पीछे की वजह की जांच के लिए एक टीम गठित की जाएगी. हर पहलू की गहनता से जांच की जाएगी और जांच टीम यह पता लगाएगी कि मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से कैसे उतरा?

ये भी पढ़ेंः Navratri 2024: विजयादशमी के दिन गांधी मैदान में तीसरी आंख से होगी निगरानी, पटना में DM ने लिया तैयारियों का जायजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget