एक्सप्लोरर

Bihar Top 5 News Headlines: रत्नेश सदा ने ली मंत्री पद की शपथ, नीतीश ने बताया क्यों कही थी विलय की बात | 5 बड़ी खबरें

Bihar Top 5 News: बिहार की खबरें फटाफट अंदाज में पढ़ें. आरा में एसआई के बेटे की हत्या हुई है. गया में सांसद सुशील सिंह ने सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला है.

1) विपक्षी एकता की बैठक पर AIMIM का बड़ा बयान

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की अगुवाई में 23 जून को पटना में विपक्षी एकता की बैठक होने जा रही है. 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हराने के लिए रणनीति बनेगी. इस बैठक को लेकर अब असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) की पार्टी ने भी हमला बोला है. एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान (Akhtarul Iman) ने मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि विपक्षी एकता में मामला यह है कि इसकी अगुवाई नीतीश कुमार कर रहे हैं. अब उनके साथ चलने वाले को उन पर कितना विश्वास होगा. यह तो कछुए की सवारी समुद्र में है, कब तैरे कब डूब जाए कोई ठिकाना नहीं है. Read More

2) रत्नेश सदा को राज्यपाल ने दिलाई शपथ

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) के बेटे संतोष सुमन (Santosh Suman) के इस्तीफे के बाद एक मंत्री पद के लिए नीतीश मंत्रिमंडल (Nitish Cabinet) का शुक्रवार (16 जून) को विस्तार हुआ. सोनबरसा राज सुरक्षित सीट से जेडीयू के विधायक रत्नेश सदा (Ratnesh Sada) को मंत्री बनाया गया. राजभवन के दरबार हॉल में उन्होंने मंत्री पद की शपथ ली. राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर (Rajendra Vishwanath Arlekar) ने उन्हें पद की गोपनीयता की शपथ दिलाई. Read More

3) नीतीश ने बताया- क्यों कही थी विलय की बात

जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) के बेटे संतोष मांझी (Santosh Manjhi) के इस्तीफे और पार्टी के विलय पर सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने शुक्रवार (16 जून) को पहली प्रतिक्रिया दी. सीएम ने कहा कि जीतन राम मांझी से हमने बोला था कि या तो अपनी पार्टी का जेडीयू में विलय कर दीजिए या महागठबंधन से अलग हो जाइए. मांझी ने विलय के बजाए महागठबंधन से अलग होने का निर्णय ले लिया और उनके बेटे संतोष सुमन ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. Read More

4) आरा में एसआई की बेटे की हत्या

भोजपुर जिले के नवादा थाना क्षेत्र के मिल्की अनाइठ मोहल्ले से गुरुवार (15 जून) की रात एसआई रमेश कुमार सिंह के बेटे रवि रंजन उर्फ बिट्टू (22 साल) की बेरहमी से हत्या कर दी गई. घटना की सूचना मिलते ही नवादा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया. युवक चांदी गांव स्थित बालू घाट पर काम करता था. पांच-छह दिन या सप्ताह में कभी घर आया करता था. Read More

5) सांसद सुशील सिंह का सीएम नीतीश कुमार पर हमला

औरंगाबाद संसदीय क्षेत्र अंतर्गत गया जिले के आठ प्रखंडों में स्थानीय सांसद सुशील सिंह ने दौरा किया. इसके बाद गया सर्किट हाउस में गुरुवार (15 जून) को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर औरंगाबाद के सांसद सुशील सिंह (MP Sushil Singh) ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) पर निशाना साधा. सुशील सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार को चिंता अभी से ही सताने लगी है, अगर जीतने का विश्वास होता तो यह नहीं कहते कि लोकसभा चुनाव अभी होने वाला है. घबराए हुए हैं तभी तो कह रहे हैं कि इसी साल समय से पहले लोकसभा चुनाव होगा. Read More

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना: सैटेलाइट टाउनशिप पर बवाल! मंत्री के सामने किसानों का हंगामा
पटना: सैटेलाइट टाउनशिप पर बवाल! मंत्री के सामने किसानों का हंगामा
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Drivers Heart Risk: 45 से कम उम्र के ड्राइवरों पर मंडरा रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानें सच
45 से कम उम्र के ड्राइवरों पर मंडरा रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानें सच
Smartphone को कैसे पता चलता है आप सो रहे हैं या जगे हुए? जानें टेक्नोलॉजी
Smartphone को कैसे पता चलता है आप सो रहे हैं या जगे हुए? जानें टेक्नोलॉजी
Embed widget