एक्सप्लोरर

यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र

आरटीआई एक्टिविस्ट और भ्रष्टाचार विरोधी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित केशव देव गौतम ने पूर्व सीएम और बसपा प्रमुख मायावती का मंदिर बनाने की मांग की है.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती का मंदिर बनाने की आरटीआई एक्टिविस्ट ने की मांग.
  • आरटीआई कार्यकर्ता पंडित केशव देव गौतम ने मायावती को त्याग व समर्पण हेतु देवी स्वरूप माना है.
  • गौतम ने निजी जमीन पर मंदिर हेतु मायावती से अनुमति मांगी है.

बहुजन समाज पार्टी प्रमुख और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का मंदिर बनाने की मांग ने राजनीतिक हलकों में नई चर्चा को जन्म दे दिया है. आरटीआई एक्टिविस्ट और भ्रष्टाचार विरोधी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित केशव देव गौतम की तरफ से मायावती का मंदिर बनाने की मांग की गई है.

दरअसल, अलीगढ़ के थाना बन्ना देवी क्षेत्र के रहने वाले भ्रष्टाचार विरोधी सेना के अध्यक्ष पंडित केशव देव गौतम ने उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री बहन कुमारी मायावती की अपनी निजी जमीन पर उनकी प्रतिमा को मंदिर में लगाने व मंदिर का निर्माण हेतु अनुमति एवं आशीर्वाद हेतु एक प्रार्थना पत्र मायावती को भेजा गया है.

खैर तहसील में मायावती की मंदिर बनाने की मांग

पंडित केशव देव गौतम के अनुसार, "बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री बहन कुमारी मायावती वर्षों से पीड़ित शोषित समाज के लिए सर्व समाज के लिए त्याग और समर्पित भाव से काम करने वाली हमारे देवी स्वरूप बहन कुमारी मायावती से उन्होंने अनुमति मांगी है कि हम एक ब्राह्मण होकर उनके तप और त्याग को देखकर देवी स्वरूप में उनका एक मंदिर का निर्माण तहसील खैर अलीगढ़ में करना चाहता हूं."

गौतम ने कहा कि, "यह हमारे निजी विचार है, बहन कुमारी मायावती में हमारी आस्था है,और उनसे हम प्रेरणा ले चुके हैं कि संघर्ष क्या होता है, और संघर्ष कैसे होता है. वही आने वाली पीढ़ी उनके इन त्याग और स्वरूपिन भाव से एक प्रेरणा लेगी और इसी उद्देश्य से एक समाज में जागरुकता आएगी, इन्हीं सभी बातों को ध्यान में रखकर उनके द्वारा एक पत्र अनुमति के लिए उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के नाम लिख कर उनको भेजा गया.

मायावती को भेजे पत्र पर गौतम ने क्या कहा?

पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की देवी स्वरूप मंदिर बनाने को लेकर उनकी अनुमति के लिए मायावती को भेजा गए पत्र पर गौतम का कहना है कि, "मायावती ने बहुत त्याग किया है, मायावती ने अपना जीवन देश एवं प्रदेश के लिए समर्पित किया है.मायावती ने आज तक ऐसा कोई कार्य नहीं किया है जो उनके दामन पर कोई दाग रखा हो, और उन्होंने प्रेरणा देने का काम किया है.मायावती ने अपने बचपन से लेकर आज तक त्यागी किया है, यही वजह है कि वो त्याग की देवी हैं."

'मायावती ने सर्वजन हिताय और सर्वजन सुखाय के लिए किया काम'

गौतम ने कहा कि "लोग कुछ भी कहे उन्होंने सर्व समाज के लिए सर्व हिताय के लिए सर्व सुखाए के लिए काम किया है,और हमें उनसे प्रेरणा मिली है,और उनके अंदर की आत्मा जागी है, कि क्यों ना हम उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री बहन कुमारी मायावती एवं देवी स्वरूप मायावती के मंदिर का निर्माण कराऊं,जिससे की आगे आने वाली पीढ़ी बहन कुमारी मायावती के संघर्ष से प्रेरणा ले."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

मुरादाबादः गरबा पंडालों में गैर-हिंदुओं की एंट्री पर रोक की मांग, सड़कों पर उतरा बजरंग दल
मुरादाबादः गरबा पंडालों में गैर-हिंदुओं की एंट्री पर रोक की मांग, सड़कों पर उतरा बजरंग दल
रामपुरः घरेलू विवाद में पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला, महिला ने तोड़ा दम
रामपुरः घरेलू विवाद में पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला, महिला ने तोड़ा दम
भदोही के युवाओं की डिग्री पर होगी जिले की पहचान, काशी नरेश विवि की उपाधि- CM योगी
भदोही के युवाओं की डिग्री पर होगी जिले की पहचान, काशी नरेश विवि की उपाधि- CM योगी
UP राज्यसभा चुनाव : BJP की लिस्ट के बाद बगावत की आहट? पूर्व केंद्रीय मंत्री छोड़ देंगे पार्टी!
UP राज्यसभा चुनाव : BJP की लिस्ट के बाद बगावत की आहट? पूर्व केंद्रीय मंत्री छोड़ देंगे पार्टी!
Advertisement

वीडियोज

Sansani | UP News: दगाबाज सनम...बेवफा बवाल ! | Meerut
Protest Against CEC | SIR Controversy: Gyanesh Kumar के खिलाफ ठाकरे बंधुओं का मोर्चा | Congress
Premanand Maharaj: संतों का डेरा या 'धन साधकों' का बसेरा?
Mad Sandhu Murder Case: इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या | ABP News
UP Politics | UP Chunaav 2027: गठबंधन में 'दरार'...27 में कैसे बेड़ापार?। Akhilesh Yadav | Congress
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फॉर्म-6 विवाद: राहुल गांधी का ज्ञानेश कुमार पर निशाना - 'साबित हो गया कि...'
फॉर्म-6 विवाद: राहुल गांधी का ज्ञानेश कुमार पर निशाना - 'साबित हो गया कि...'
'पत्नी को I Love You' वाले ओवैसी के बयान पर नितेश राणे बोले, 'पागल आदमी...'
'पत्नी को I Love You' वाले ओवैसी के बयान पर नितेश राणे बोले, 'पागल आदमी...'
'पहले मैं...', मंच पर भिड़ गए CM विजय के विधायक और कांग्रेस सांसद
'पहले मैं...', मंच पर भिड़ गए CM विजय के विधायक और कांग्रेस सांसद
नेटफ्लिक्स पर अक्टूबर में एंटरटेनमेंट का महा-डोज, रिलीज होंगी 9 धमाकेदार फिल्में-सीरीज
नेटफ्लिक्स पर अक्टूबर में एंटरटेनमेंट का महा-डोज, रिलीज होंगी 9 धमाकेदार फिल्में-सीरीज
वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित को क्या हुआ? फिर से ठेले पर बेच रहीं खाना
वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित को क्या हुआ? फिर से ठेले पर बेच रहीं खाना
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? एक क्लिक में जानें
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? एक क्लिक में जानें
‘आपकी जगह जेल में है’, चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
‘आपकी जगह जेल में है’, चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
Earbuds खरीदने का सही समय! 5-7 हजार के अंदर ये मॉडल हैं खास
Earbuds खरीदने का सही समय! 5-7 हजार के अंदर ये मॉडल हैं खास
Embed widget