यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
मेरठ में किसान नेता दिग्विजय भाटी और मोहित जाटव ने तत्कालीन एसएसपी अविनाश पांडेय पर गंभीर मारपीट और कथित थर्ड डिग्री देने के आरोप लगाए हैं। आरोप है कि जमानत मिलने के बाद दोनों को एसएसपी के निजी चैंबर में बुलाया गया, जहां करीब डेढ़ घंटे तक उनके साथ मारपीट की गई। जूते, लात-घूंसे और लाठियों से पिटाई के आरोपों ने पुलिसिया कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
दिग्विजय भाटी का दावा है कि कथित पिटाई के बाद उन्हें और मोहित जाटव को एसओजी ऑफिस ले जाया गया, जहां इंस्पेक्टर अखिलेश गौड़ पर भी मारपीट का आरोप है। आरोपों के मुताबिक, दोनों को पैर बांधकर और अर्धनग्न कर लाठियों से पीटा गया। इतना ही नहीं, उनसे कथित तौर पर मुजरा करवाने का भी दावा किया गया है।




































