एक्सप्लोरर

'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान

Rahul Gandhi in Pune: छात्रों की गूंज कार्यक्रम में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि महिलाओं को दबाने का माइंडसेट मनुस्मृति से आता है और आज हमारी लड़ाई इसी माइंडसेट से है.

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मनुस्मृति को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि मनुस्मृति में यह शर्मनाक कहा गया है कि एक महिला अपने जीवन में पहले पिता, फिर पति और उसके बाद अपने बेटों के अधीन रहती है. उन्होंने कहा कि मनुस्मृति में कहा गया है कि बचपन में एक महिला अपने पिता के अधीन होती है. युवावस्था में वह अपने पति के अधीन होती है और जब उसके महिला के पति का निधन हो जाता है, तो वह फिर अपने बेटों के अधीन हो जाती है.

राहुल गांधी ने कहा कि मनुस्मृति का सीधा कहना है कि एक महिला को कभी आजाद नहीं रहना चाहिए. ये बेहद शर्मनाक हैं, क्योंकि ऐसे शब्दों का इस्तेमाल कभी भी नहीं किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘महिलाओं को दबाने का माइंडसेट मनुस्मृति से आता है और आज हमारी लड़ाई इसी माइंडसेट से है. BJP-RSS के लोग चाहते हैं कि लड़कियां और महिलाएं पिंजरे में बंद रहें, लेकिन हम ऐसा हिंदुस्तान नहीं चाहते. हम चाहते हैं कि सम्मान सभी का हो.’ 

समय महिलाओं के खिलाफ हथियार होता है- राहुल

कांग्रेस नेता ने आगे कहा, ‘देश में महिलाओं के खिलाफ समय को हथियार की तरह इस्तेमाल किया जाता है. एक लड़की या महिला घर में औसतन 5.5 घंटे काम करती है, जबकि उसी घर में लड़के या पुरुष सिर्फ 30 मिनट काम में हाथ बंटाते हैं. रात में घर वापस आने का समय लड़कियों या महिलाओं के लिए 8 बजे तय होता है, जबकि लड़कों के मामले में ऐसा नहीं है. लड़के नौकरी के लिए कई बार परीक्षाएं दे सकते हैं, लेकिन लड़कियों को ज्यादा मौके नहीं दिए जाते और उनसे कहा जाता है कि अब शादी की उम्र हो गई है!!’ 

महिलाएं इस देश की नींव- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा, ‘महिलाएं इस देश की नींव हैं, इस देश की ताकत और भविष्य हैं. आपको Patriarchy दबाती है, डराती है, धमकाती है और कंट्रोल करती है, इस Patriarchy को मिलकर खत्म कर देना है ‘Smash the Patriarchy’. उन्होंने आगे कहा, ‘अपनी आवाज उठाओ, गर्व करो और समाज में अपने हक के लिए लड़ो.’ 

यह भी पढ़ेंः 'देश की ताकत नारी शक्ति है', 'छात्रों की गूंज' में बोले राहुल गांधी

पिछले करीब पांच सालों से भारतीय मीडिया का हिस्सा हैं. अक्टूबर, 2024 से एबीपी न्यूज नेटवर्क में बतौर हिंदी कंसल्टेंट राइटर के तौर पर भूमिका निभा रहे हैं. प्रिंट मीडिया के साथ अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत की है और आज डिजिटल मीडिया में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय डेस्क पर लेखन कार्य कर रहे हैं. साल 2020 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के नोएडा कैंपस से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री हासिल की. क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति, चुनाव और सामाजिक विषयों पर खबरें लिखते रहे हैं. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर हमेशा बेहतर करने की कोशिश है. स्केचिंग, पेटिंग, फिल्में देखना, शायरी-कविताएं लिखना और घूमना बहुत ज्यादा पसंद है. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'देश की ताकत नारी शक्ति है', 'छात्रों की गूंज' में बोले राहुल गांधी
'देश की ताकत नारी शक्ति है', 'छात्रों की गूंज' में बोले राहुल गांधी
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
स्टालिन ने हार के बाद DMK में किए बड़े बदलाव, इन पदों पर तय की उम्र सीमा
स्टालिन ने हार के बाद DMK में किए बड़े बदलाव, इन पदों पर तय की उम्र सीमा
Advertisement

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
Embed widget