एक्सप्लोरर

बिहारः गोपालगंज में डूबने से गर्भवती महिला समेत तीन लोगों की मौत, घर में मचा कोहराम

जिले के तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों का है मामला, पुलिस ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की.गोपालगंज में बारिश के बाद नदियों का जलस्तर बढ़ा, कई जगहों पर खाली गड्ढों में भी भर गया पानी.

गोपालगंजः जिले में अलग-अलग जगहों पर डूबने से शुक्रवार को तीन लोगों की मौत हो गई है. पहला हादसा भोरे थाने के अमहीं मिश्र में हुआ. यहां पानी भरे गड्ढे में डूबने से डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई. वहीं, उचकागांव थाने के गुरमा गांव से होकर गुजरने वाली दाहा नदी में एक अधेड़ जगदीश बिंद की डूबने से मौत हो गई. वह शौच करने के लिए गया था, पैर फिसलने से नदी में डूब गया. तीसरी घटना सदर प्रखंड के जादोपुर थाने के बाबू विशुनपुर गांव की है. पैर फिसलने से पोखर में डूबने से गर्भवती महिला की मौत हो गई है.

तीन अलग-अलग हुई घटनाओं के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है. अलग-अलग हादसे में एक ही दिन तीन लोगों की डूबकर मौत होने के बाद जिला प्रशासन ने सावधानी बरतने की अपील की है. प्रशासन की ओर से अपील कर कहा गया है कि आसपास में बने गड्ढे व पोखर में जाने से बचें. बच्चों पर अभिभावक विशेष ध्यान रखें. नहर, तालाब व नदी में बच्चों को नहाने के लिए नहीं भेजें. बता दें कि कई नदियों में बरसात से पानी बढ़ा है और गड्ढों में भी पानी भर गया है.

गुरमा में दाहा नदी में डूबने से अधेड़ की मौत

जानकारी के अनुसार, उचकागांव थाना क्षेत्र के गुरमा गांव से होकर गुजरने वाली दाहा नदी में गुरुवार की शाम एक अधेड़ जगदीश बिंद डूब गया. वह शौच के लिए गया था जहां पैर फिसलने की वजह से यह हादसा हो गया. शुक्रवार की सुबह उसकी लाश मिली है. पुलिस पदाधिकारी इंद्रजीत कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. जगदीश बिंद मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. शव नदी में एक पेड़ से फंसा था जिसे ग्रामीणों द्वारा निकाला गया. इसके बाद इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई. घटना के बाद मृतक की वृद्ध मां चंपा देवी, पत्नी किरण देवी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है.

खेलने के दौरान पानी भरे गड्ढे में डूबने से डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत

वहीं, भोरे थाना क्षेत्र के अमहीं मिश्र गांव में खेलने के दौरान पानी भरे गड्ढे में गिरने से शुक्रवार को एक डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई. अनिल कुशवाहा की डेढ़ वर्षीय पुत्री काजल कुमारी सुबह अपने दरवाजे पर ही खेल रही थी जहां पास में ही एक गड्ढा था और उसमें बरसात का पानी जमा हो गया था. खेलते-खेलते बच्ची पानी में गिर गई. जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था जिसके कारण बच्ची की मौत हो गई.

यह भी पढ़ें- 

बिहार में AAP तलाश रही अपना 'भविष्य', पार्टी के विधायक ने कहा- लोगों को केजरीवाल मॉडल चाहिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget