एक्सप्लोरर

बिहार में AAP तलाश रही अपना 'भविष्य', पार्टी के विधायक ने कहा- लोगों को केजरीवाल मॉडल चाहिए

दिल्ली की बुराड़ी विधानसभा सीट से विधायक संजीव झा बिहार दौरे पर आने के बाद एबीपी न्यूज से की बातचीत.विधायक संजीव झा ने कहा कि बिहार को एक मजबूत विकल्प की जरूरत है और वो है सिर्फ आम आदमी पार्टी.

पटनाः आम आदमी पार्टी इनदिनों बिहार में अपना भविष्य तलाशने की कोशिश में जुटी है. इसी सिलसिले में दिल्ली की बुराड़ी विधानसभा सीट से विधायक संजीव झा बिहार दौरे पर हैं. मुजफ्फरपुर, गोपालगंज और वैशाली समेत कई जिलों का दौरा कर गुरुवार को पटना लौटे संजीव झा से एबीपी न्यूज ने खास बातचीत की.

इस दौरान विधायक संजीव झा ने कहा कि बिहार को एक मजबूत विकल्प की जरूरत है और वो आम आदमी पार्टी ही हो सकती है. कहा कि आज आधा बिहार बाढ़ से डूबा हुआ है, ना तो उस क्षेत्र के वहां विधायक हैं और ना ही मंत्री सुन रहे हैं. किसानों की फसलें डूब गईं. नीतीश कुमार ने ढिंढोरा पीटा कि शराबबंदी कानून लाया है, लेकिन शराब अब थाने से मिल रही है.

केजरीवाल मॉडल की तारीफ करते हुए संजीव झा ने कहा कि अब तो बिहारियों की भी मांग है कि जिस तरह केजरीवाल सरकार से दिल्ली में फायदा हुआ है वो अब बिहार में मिलना चाहिए. कहा कि अब कई जिलों का वह दौरा कर चुके हैं, लेकिन लोगों का कहना है कि अपनी बात वो किसी से नहीं कर पा रहे हैं.

ना तेजस्वी और ना ही चिराग को समर्थन

बिहार के किस युवा नेता को समर्थन देगी आम आदमी पार्टी, इस सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि पहले चिराग साबित करें कि उनकी पार्टी है. कोर्ट कुछ मानती है और चिराग कुछ और दावा करते हैं. दूसरी तरफ जंगलराज का नाम लेते हुए तेजस्वी पर भी उन्होंने निशाना साधा. कहा कि उनकी पार्टी राज कर चुकी है और बिहार ने जंगलराज देखा है. उन्होंने कहा कि दिल्ली में रहने वाले बिहारी कहते हैं कि आम आदमी पार्टी को अब बिहार में राजनीति करनी चाहिए. हम चाहते हैं कि छोटे स्तर से शुरुआत करें.

बिहार में जो लोग परेशान हैं वो सब एक साथ आएं क्योंकि पूरे देश में केजरीवाल मॉडल की प्रशंसा करते हैं लोग. बिहार में जाति के नाम पर लोग वोट लेते हैं और उस जाति का भला भी नहीं किया जाता है. काम पर यहां वोट कोई नहीं मांगता है. हम ही मजबूत विकल्प हैं और लोगों की मांग है कि हम यहां सरकार में आएं.

यह भी पढ़ें- 

Bihar Politics: ‘जनसंख्या कानून’ पर चिराग पासवान ने BJP को घेरा, कहा- यह चुनावी ट्रंप कार्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली रैली से पहले गरजे तेजस्वी, PM मोदी-शाह पर लगाए गंभीर आरोप
दिल्ली रैली से पहले गरजे तेजस्वी, PM मोदी-शाह पर लगाए गंभीर आरोप
अनंत सिंह की विधायकी अभी नहीं जाएगी! स्पीकर के बयान से मिले संकेत
अनंत सिंह की विधायकी अभी नहीं जाएगी! स्पीकर के बयान से मिले संकेत
दशकों बाद RJD की परिषद में वापसी, मनोज झा ने किसे चेताया?
दशकों बाद RJD की परिषद में वापसी, मनोज झा ने किसे चेताया?
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, 'नीरज कुमार ने फंसाया'
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, 'नीरज कुमार ने फंसाया'

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी SIR: 'बड़ी संख्या में फॉर्म-7 भरे गए', याचिका पर SC ने EC से कहा- जांच करें
यूपी SIR: 'बड़ी संख्या में फॉर्म-7 भरे गए', याचिका पर SC ने EC से कहा- जांच करें
AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट; बदला पूरा
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
Diwali SUV Discounts: Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
PM Kisan Samman Nidhi :खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
Embed widget