एक्सप्लोरर

बिहार की जेलों में कैदी कर रहे फोन का इस्तेमाल, अब पटना सेंट्रल जेल से तीन मोबाइल फोन जब्त

इससे पहले भी जिला पुलिस ने बेउर जेल में छापा मारा था और कई मोबाइल फोन, सिमकार्ड, चार्जर और एक लाल रंग की डायरी बरामद की थी.

पटना: पटना जिला प्रशासन ने गुरुवार को बेउर केंद्रीय जेल में औचक छापेमारी की और 3 मोबाइल फोन और चार्जर बरामद किए. पिछले 33 दिनों में यह दूसरी छापेमारी थी. 3 मार्च को, जिला पुलिस ने बेउर जेल में छापा मारा था और कई मोबाइल फोन, सिमकार्ड, चार्जर और एक लाल रंग की डायरी बरामद की थी. बिहार की जेलों में मोबाइल फोन के लगातार इस्तेमाल ने प्रशासन को कार्रवाई करने के लिए मजबूर कर दिया है.

पुलिस महानिरीक्षक(कारागार) मिथिलेश मिश्रा ने कहा, "जेल से आपराधिक गतिविधियों की जांच करने के लिए, हमने जेल अधीक्षक को छोड़कर सभी कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए मोबाइल फोन पर प्रतिबंध लगा दिया है. हमने इस संबंध में बिहार के सभी जेल अधिकारियों को नोटिस जारी किया है. अब यदि कोई जेल अधिकारी या कर्मचारी मोबाइल फोन का प्रयोग करता हुआ पाया जाता है, तो विभाग उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगा."

कोई भी कर्मचारी मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करेगा

मिश्रा ने कहा, "जेल अधीक्षक यह सुनिश्चित करने के लिए जवाबदेह होगा कि कोई भी कर्मचारी मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करेगा. यदि कोई आदेश का उल्लंघन करता है, तो जेल अधीक्षक को जिम्मेदार ठहराया जाएगा." इससे पहले, डिप्टी सुपरिंटेंडेंट जेल, सहायक अधीक्षक, क्लर्क, जेल डॉक्टर, पैरा मेडिकल ऑफिसर, प्रोग्रामर और कंप्यूटर ऑपरेटरों को जेल परिसर के अंदर सेल फोन का उपयोग करने की अनुमति थी.

सूत्रों ने कहा कि जेल कर्मचारियों में कैदियों के साथ आपसी समझ है और वे कथित तौर पर उन्हें मोबाइल फोन मुहैया कराते हैं. अधिकारी ने कहा कि जेलों के अंदर भ्रष्टाचार और आपराधिक गतिविधियों को कम करने के लिए यह नई पहल की जा रही है.

यह भी पढ़ें-

तेजस्वी यादव ने राज्यपाल को लिखा पत्र, कहा- 'निरंकुश' सरकार की बर्खास्तगी की करें सिफारिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव
कोटा: 'बदबू आ रही है...', एंबुलेंस वालों ने किया मना तो कचरा गाड़ी से ले गया भाई का शव
कोटा: 'बदबू आ रही है...', एंबुलेंस वालों ने किया मना तो कचरा गाड़ी से ले गया भाई का शव
किशनगंजः फोन पर पत्नी से बात, फिर गोली की आवाज…सिपाही की मौत से सनसनी
किशनगंजः फोन पर पत्नी से बात, फिर गोली की आवाज…सिपाही की मौत से सनसनी

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget