एक्सप्लोरर

समस्तीपुर में घर से लापता 3 भाई-बहन का शव कुएं से बरामद, पुलिस हिरासत में बच्चों के पेरेंट्स

Siblings Dead Bodies: शव मिलने की घटना के बाद शक के आधार पर तीनों बच्चों के मां और पिता को पुलिस कस्टडी में लिया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Samastipur Three Missing Siblings: समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र अंतर्गत मालीनगर पंचायत के वार्ड संख्या आठ स्थित मालीनगर गांव से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां शनिवार की देर रात घर से लापता हुए तीन मासूम बच्चों का शव रविवार की सुबह महज 15 गज की दूरी पर स्थित एक कुएं से बरामद किया गया है. घटना के बाद परिजनों का हाल बेहाल है. वहीं पुलिस ने मां-बाप को हिरासत में ले लिया है. 

पुलिस ने शवों को कुएं से बाहर निकाला

तीनों मृतक मासूम सहोदर भाई बहन थे. मृत बच्चों की पहचान चंदन कुमार के 6 वर्षीय बेटे तरुण कुमार, 4 वर्षीय बेटी तान्या कुमारी और 2 वर्षीय बेटे तनिष्क कुमार के रूप में हुई है. घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है. सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कुएं से बाहर निकालते हुए जांच पड़ताल में जुट गई.

वहीं घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम जांच में जुट गई है. इधर शक के आधार पर पुलिस मृत तीनों बच्चों के मां और पिता को कस्टडी में लेकर पूछताछ कर रही है. इधर घटनास्थल पर एसपी अशोक मिश्रा भी पहुंचे, जहां उन्होंने परिजनों के साथ ग्रामीणों से पूरी जानकारी प्राप्त की.

पूरे मामले की जांच में जुटी है पुलिस

एसपी ने बताया कि पति-पत्नी के बीच अनबन चल रही थी. बीते शनिवार की शाम भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था. पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है. वहीं शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. इधर घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा हो रही है. ग्रामीण मां के जरिए तीनों बच्चों की गला घोंटकर हत्या की चर्चा कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: 'नीतीश कुमार के बेटे को RJD ज्वाइन कर लेना चाहिए'- लालू के बड़े लाल का बिहार के सीएम पर निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Ration Card: बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर

वीडियोज

'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान
Ramayana ने रिलीज़ से पहले बनाया 350 करोड़ का बड़ा रिकॉर्ड
Dhamaal 4 बिना लॉजिक, लेकिन हंसी की पूरी गारंटी
Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
भारत और इंग्लैंड के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
IND vs ENG के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
Embed widget