एक्सप्लोरर

बिहार: किराएदार ने मकान मालिक के साथ की ठगी, साइबर फ्रॉड कर खाते से निकाल लिए लाखों रुपये

एएसपी हरिशंकर कुमार ने बताया कि बीते साल दिसंबर महीने में कैदी वाहन के चालक ने नगर थाने में साइबर ठगी होने की शिकायत दर्ज कराई थी. इसी मामले में जांच कर गिरफ्तारी की गई है.

जहानाबाद: बिहार के जहानाबाद जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. मामला जिले के मखदुमपुर थाना क्षेत्र का है, जहां किराए पर रह रहे शख्स ने मकान मालिक के खाते से साइबर फ्रॉड कर दो लाख, साठ हजार रुपये निकाल लिए. फिलहाल, इस पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार को लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. पुलिस की गिरफ्त में आया साइबर फ्रॉड भेलावर ओपी क्षेत्र के पैगंबरपुर का रहने वाला रवि रंजन है.

घटना के संबंध में मखदुमपुर थाना क्षेत्र के कलुआचक नारायपुर निवासी श्याम नंदन प्रसाद ने बताया कि वह वर्तमान में कैदी वाहन के चालक के पद पर कार्यरत हैं. टेहटा बाईपास पर उनका अपना मकान है. उसी मकान में रवि रंजन किराए पर एक दुकान लेकर मोबाइल रिचार्ज और मरम्मत करने का काम करता था. वे अक्सर उसी के दुकान में उठते बैठते थे.

इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर आरोपी ने उनकी वर्दी से एटीएम कार्ड गायब कर दिया. जब उन्हें एटीएम कार्ड गायब होने की जानकारी मिली तो उन्होंने एटीएम कार्ड बंद करा दिया. लेकिन, बैंक से उन्हें जानकारी मिली कि उनके खाते से अलग-अलग दिनों में लगभग दो लाख 60 हजार रुपए की निकासी कर ली गई है. आरोपी ने उनके मोबाइल से उनका सिम कार्ड भी गायब कर दिया था.

इस संबंध में उन्होंने नगर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी. पुलिस मामले की जांच कर रही थी. जांच के दौरान पुलिस ने सबूतों के आधार पर रवि रंजन को गिरफ्तार किया. पुलिस की मानें तो कुछ दिन पहले से ही उन्हें आभास हो रहा था कि इस घटना में जान पहचान का ही कोई आदमी शामिल है.

क्या कहते हैं एएसपी?

एएसपी हरिशंकर कुमार ने साइबर फ्रॉड की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि बीते साल दिसंबर महीने में कैदी वाहन के चालक श्यामनंदन प्रसाद ने नगर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि उसके खाते से साइबर अपराधियों ने लगभग दो लाख 60 हजार रुपए की निकासी कर ली है. मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस जांच में जुटी थी. जांच के क्रम में पुलिस वैज्ञानिक और तकनीकी जांच के आधार पर रवि रंजन तक पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया.

यह भी पढ़ें -

RLSP की फाइनल बैठक से पहले वशिष्ठ नारायण सिंह ने की उपेंद्र कुशवाहा की तारीफ, कही ये बात कौन हैं मंत्री रामसूरत राय जिनको लेकर बिहार में मचा है बवाल? यहां जानें- CM नीतीश के मंत्री से जुड़ी हर बात
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar NEET Protest Live: बेतिया और बक्सर से लेकर मधेपुरा तक छात्रों ने किया प्रदर्शन, मुजफ्फरपुर में इंटरनेट बंद
बेतिया और बक्सर से लेकर मधेपुरा तक छात्रों ने किया प्रदर्शन, मुजफ्फरपुर में इंटरनेट बंद
पहले महावीर मंदिर में पूजा, फिर BJP में शामिल हुए RJD के मृत्युंजय तिवारी, बोले- हम राम भक्त
पहले महावीर मंदिर में पूजा, फिर BJP में शामिल हुए RJD के मृत्युंजय तिवारी, बोले- हम राम भक्त
CJP के प्रदर्शन पर तेज प्रताप यादव का पहला रिएक्शन, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं…'
CJP के प्रदर्शन पर तेज प्रताप यादव का पहला रिएक्शन, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं…'
'कई सांसदों ने…', सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने पर बोलीं मीसा भारती, PM मोदी से क्या कहा?
'कई सांसदों ने…', सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने पर बोलीं मीसा भारती, PM मोदी से क्या कहा?

वीडियोज

Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दोस्तों, परिवार के लोगों को राजस्थान पुलिस ने किया फोन, तो भड़के सीजेपी के आशुतोष रांका, बोले- मुझसे ही पूछ लो...
दोस्तों-परिवार के लोगों को राजस्थान पुलिस ने किया फोन, भड़के CJP के आशुतोष रांका- 'मुझसे ही पूछ लो...'
CJP Jantar Mantar Protest Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
SC On Paper Leak: नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
Embed widget