एक्सप्लोरर

कौन हैं मंत्री रामसूरत राय जिनको लेकर बिहार में मचा है बवाल? यहां जानें- CM नीतीश के मंत्री से जुड़ी हर बात

पिता अर्जुन राय के नक्शेकदम पर चलते हुए ही रामसूरत राय ने भी राजनीति में एंट्री ली. 2010 के विधानसभा चुनाव में वो पहली बार विधायक बने थे. लेकिन 2015 की चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.

पटना: बिहार सरकार में भूमि सुधार और राजस्व विभाग की बागडोर संभाल रहे मंत्री रामसूरत राय इन दिनों विवादों में हैं. बीजेपी नेता पर अपने भाई हंसलाल यादव के साथ मिलकर ड्राई स्टेट बिहार में अवैध शराब की तस्करी करने का आरोप लग रहा है. विपक्ष बिहार सरकार से उन्हें तत्काल बर्खास्त करने की मांग कर रही है. विधानसभा में बजट सत्र के दौरान विपक्ष खासकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ये मुद्दा जोर शोर से उठा रहे हैं.

यादव समाज से आते हैं रामसूरत राय

बता दें कि बिहार सरकार में भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग के मंत्री के पद पर आसीन रामसूरत राय बीजेपी नेता हैं. मौजूदा समय में मुजफ्फरपुर के औराई विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं. मुजफ्फरपुर में जन्मे रामसूरत राय अर्जुन राय के बेटे हैं. यादव समाज से आते हैं और बोचहां में रहते हैं. उन्होंने बी.कॉम से ग्रेजुएशन किया है. अर्जुन राय औराई विधानसभा क्षेत्र के जाने माने चेहरों में से एक हैं. मुखिया रह चुके हैं और समाजसेवी भी.

पिता अर्जुन राय के नक्शेकदम पर चलते हुए ही रामसूरत राय ने भी राजनीति में एंट्री ली. 2010 के विधानसभा चुनाव में वो पहली बार विधायक बने थे. लेकिन 2015 की चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. फिर 2020 के चुनाव में बीजेपी ने उन्हें औराई विधानसभा सीट से टिकट दिया और उन्होंने चुनाव में जीत सुनिश्चित की. जीत के बाद उन्हें नीतीश कैबिनेट में जगह दी गयी. विधायक बनने से पहले वो मुजफ्फरपुर बीजेपी के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं.

भाई की वजह से झेल रहे फजीहत

गौरतलब है कि बीजेपी कोटा से पहली बार मंत्री बने रामसूरत राय इन दिनों अपने भाई की वजह से फजीहत झेल रहे हैं. दरअसल, बीते साल सात नवंबर की रात मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र स्थित अर्जुन राय मेमोरियल ज्ञान विद्या मंदिर नामक स्कूल के कैंपस से शराब की बड़ी खेप बरमाद की गई थी. बाद में ये बात सामने आई कि स्कूल मंत्री जी के भाई हंसलाल राय की जमीन पर बनाई गई है, उसके मालिक वे खुद हैं और स्कूल का नाम भी मंत्री जी के पिता के नाम पर रखा गया है.

अब मंत्री के भाई के स्कूल के कैंपस से शराब की बड़ी खेप मिलने के बाद विपक्ष ने हंगामा करना शुरू कर दिया. इस मामले में मंत्री जी ने सफाई भी दी है, लेकिन विपक्ष कोई दलील सुनने को तैयार नहीं है.

यह भी पढ़ें -

घूसखोर इंजीनियर को निगरानी की टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार, इस काम के लिए मांगी थी लाखों की घूस आरोपों से घिरे रामसूरत राय को देनी पड़ी सफाई, कहा- भाई के नाम पर स्कूल, उससे मेरा कोई रिश्ता नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget