एक्सप्लोरर

RLSP की फाइनल बैठक से पहले वशिष्ठ नारायण सिंह ने की उपेंद्र कुशवाहा की तारीफ, कही ये बात

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिनकी आस्था एक विचार में है, वो जब इकट्ठा होते हैं, तो ताकत बढ़ती है. हमलोगों ने अपने पुरोधाओं के संकल्प को समाज के बीच रखा और आगे भी हम उन्हीं विषयों पर चलने वाली पार्टी हैं.

पटना: जेडीयू में विलय की चर्चाओं के बीच आरएलएसपी अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने आज पार्टी नेताओं के साथ बैठक की. कल भी कुशवाहा पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे. ऐसी चर्चाएं हैं कि कल की बैठक के बाद विलय को लेकर सारी बातें स्पष्ट हो जाएंगी. इधर, आरएलएसपी की फाइनल बैठक से पहले जेडीयू के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने आरएलएसपी सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा ने जमकर तारीफ की है.

बिहार की राजनीति में एक चर्चित चेहरा हैं कुशवाहा

उन्होंने कहा कि ये सभी को मालूम है कि उपेंद्र कुशवाहा ने आज बैठक की है और कल भी वो बैठक करेंगे. विलय को लेकर उनसे पहले से भी हमलोगों की चर्चा चल रही है. अब तक की चर्चा सकारत्मक रही है. उपेंद्र कुशवाहा उसी धारा का प्रतिनिधित्व करते हैं, जो जेडीयू करती है. वो बिहार की राजनीति में एक चर्चित चेहरा हैं.

वशिष्ठ नारायण ने कहा कि राजनीतिक तौर पर देखा जाए तो मेरे समझ से उपेन्द्र कुशवाहा के आने से हमारी ताकत बढ़ेगी, हम और मजबूत होंगे. भविष्य में हम एक साथ अपने पुरोधा जेपी, लोहिया, जय प्रकाश के सपनों को पूरा करने के लिए काम करेंगे. बिहार में अभी भी कई कार्यक्रम हुए जो ग्रामीण स्तर पर कई वर्गों के बीच समावेशी विकास के मतलब से किए गए. चाहे वो सड़क विकास का मामला हो या बिहार में शिक्षा के क्षेत्र में सुधार का हो.

एक विचारधारा वाले लोगों के मिलने से बढ़ती है ताकत

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिनकी आस्था एक विचार में है, वो जब इकट्ठा होते हैं, तो ताकत बढ़ती है. हमलोगों ने अपने पुरोधाओं के संकल्प को समाज के बीच रखा और आगे भी हम उन्हीं विषयों पर चलने वाली पार्टी हैं.

उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी बात है कि उपेंद्र कुशवाहा बिहार के चर्चित नेता हैं और जेडीयू और नीतीश कुमार के साथ लंबे समय तक काम भी कर चुके हैं. कर्पूरी जयंती से लेकर महात्मा फुले की जयंती वो बराबर मनाते रहे हैं. उनकी विचारधारा हमसे मिलती है, इसलिए उनके आने से हम और मजबूत हो जाएंगे.

यह भी पढ़ें -

घूसखोर इंजीनियर को निगरानी की टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार, इस काम के लिए मांगी थी लाखों की घूस आरोपों से घिरे रामसूरत राय को देनी पड़ी सफाई, कहा- भाई के नाम पर स्कूल, उससे मेरा कोई रिश्ता नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget