एक्सप्लोरर

तेजस्वी ने CM नीतीश पर साधा निशाना, कहा- नहीं संभल रहा बिहार तो दें इस्तीफा

मधुबनी गैंगरेप से नाराज तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा कि नीतीश जी द्वारा अपराधों को छिपाने की चेष्टा और उसे स्वीकार नहीं करना ही सबसे बड़ा अपराध और अपराधियों के लिए रामबाण है. उनसे बिहार नहीं संभल रहा, वो अविलंब इस्तीफा दें.

पटना: बिहार के मधुबनी जिले में मंगलवार को मूक-बधिर बच्ची के साथ हुई हैवानियत से नाराज नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अविलंब इस्तीफे की मांग की है. घटना से गुस्साए तेजस्वी यादव ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि अनैतिक और अवैध सरकार के संरक्षण में अपराधों और दुष्कर्मों की प्रतिदिन संख्या बढ़ना एनडीए की सामूहिक विफलता है.

अविलंब इस्तीफा दें नीतीश कुमार

उन्होंने कहा कि नीतीश जी द्वारा अपराधों को छिपाने की चेष्टा और उसे स्वीकार नहीं करना ही सबसे बड़ा अपराध और अपराधियों के लिए रामबाण है. उनसे बिहार नहीं संभल रहा, वो अविलंब इस्तीफा दें.

सरकार और प्रशासन पर लगाया आरोप

उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा कि मधुबनी में गरीब विकलांग बच्ची के साथ बलात्कार कर दिया गया है. दोनों आंखें भी फोड़ दी गईं हैं. गरीब छोटी छोटी बच्चियों के साथ बिहार में बलात्कार की लगातार खबरें आ रही हैं! पर गरीब जान कर ना सरकार सिहरती है और ना पुलिस हिलती है.

तेजस्वी ने CM नीतीश पर साधा निशाना, कहा- नहीं संभल रहा बिहार तो दें इस्तीफा

आरजेडी ने मुख्यमंत्री पर साधा निशाना

इधर, बच्ची के साथ हुई हैवानियत पर आरजेडी ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है. आरजेडी ने ट्वीट कर कहा कि बिहार के मधुबनी में एक नाबालिग मूक-बधिर लड़की से गैंगरेप के बाद दरिंदों ने उसकी दोनों आंखें फोड़ बाहर निकाल दी. सी-ग्रेड पार्टी के अनुकंपाई मुख्यमंत्री जी, कब तक सत्ता संरक्षित हैवान नाबालिग लड़कियों की अस्मत लूट मानवता और बिहार को शर्मसार करते रहेंगे?

क्या है पूरा मामला?

गौरतलब है कि बिहार के मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र के किसी गांव में दरिंदों ने एक मूक-बाधिर लड़की के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है. वहीं, घटना के बाद दरिंदे ने उसकी दोनों आंखें फोड़ दी हैं. घटना मंगलवार दोपहर की बताई जा रही है.

पीड़िता की उम्र करीब 15 साल बताई गई है. वह बोल और सुन नहीं सकती है. ऐसे में वह केवल अपराधियों को देख कर ही पहचान सकती थी, शायद इसी वजह से अपराधियों ने उसकी दोनों आंखें भी फोड़ दी. स्थानीय लोगों की मानें तो सभी अपराधी गांव के ही हैं. बहरहाल पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए गांव में छापेमारी भी कर रही है. इस मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है. वहीं, पीड़िता का डीएमसीएच में इलाज चल रहा है.

यह भी पढ़ें -

मंगल पांडेय के साथ दिखी रूपेश की आखिरी तस्वीर, वैक्सीन अनलोड करने के वक्त एयरपोर्ट पर थे मौजूद बिहार: मधुबनी में दरिदों ने मूक-बधिर लड़की के साथ किया गैंगरेप, फोड़ डाली दोनों आंखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण के 'सत्ता परिवर्तन' वाले बयान पर BJP का पलटवार- 'इनकी मंशा केवल...'
प्रशांत भूषण के 'सत्ता परिवर्तन' वाले बयान पर BJP का पलटवार- 'इनकी मंशा केवल...'
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
Embed widget