एक्सप्लोरर

बिहार: JDU के वार पर तेजस्वी ने किया पलटवार, कहा- CM नीतीश चुनाव में अपनी हार पर करें मंथन

पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने शिक्षा मंत्री मेवालाल चौधरी के इस्तीफे पर कहा कि इस बार का बिहार का जनादेश जो था, वो बदलाव का था. सब लोग जानते थे कि मेवालाल पर किस मामले में एफआईआर दर्ज हैं. इसके बावजूद उन्हें टिकट दिया गया और जब वो जीतकर आएं तो उन्हें मंत्री बनाया गया.

पटना: शिक्षा मंत्री मेवालाल चौधरी के इस्तीफे के बाद जेडीयू नेताओं की ओर से लगातार नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के इस्तीफे की मांग उठाई जा रही है. जेडीयू नेता एक स्वर में तेजस्वी को भ्रष्टाचार मामले में आरोपित बताते हुए उन्हें नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा देने को कह रहे हैं. ऐसे में जेडीयू नेताओं के सभी वार पर पलटवार करते हुए कहा कि जेडीयू और नीतीश कुमार को विधानसभा चुनाव में हुई उनकी हार पर मंथन करना चाहिए.

पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने शिक्षा मंत्री मेवालाल चौधरी के इस्तीफे पर कहा कि इस बार का बिहार का जनादेश जो था, वो बदलाव का था. सब लोग जानते थे कि मेवालाल पर किस मामले में एफआईआर दर्ज हैं. इसके बावजूद उन्हें टिकट दिया गया और जब वो जीतकर आएं तो उन्हें मंत्री बनाया गया.

तेजस्वी ने कहा, " हमने लगातार इसके खिलाफ आवाज उठाई. अभी तो कई ऐसे मंत्री हैं जिन्हें नीतीश कुमार ने मंत्री बनाने का काम किया है. नीतीश कुमार के पिछले कार्यालय में मुजफ्फरपुर बालिका कांड में जिनकी संलिप्तता थी, वो मंत्री बनकर घुम रहे थे. हम हमलोग भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं और उठाते रहेंगे. "

दरसअल, तारापुर विधायक मेवालाल चौधरी जिन्हें शिक्षा विभाग की जिममेदारी सौंपी गई थी, वो कृषि विश्वविद्यालय, सबौर में नियुक्ति घोटाले में आरोपित हैं. उन्हें कैबिनेट में जगह देकर नीतीश कुमार फंस गए थे. एक दागी नेता को मंत्री बनाए जाने पर विपक्ष लगातार सीएम नीतीश के जीरो टॉलरेंस पर सवाल खड़े कर रही थी. वहीं, नियुक्ति घोटाला मामले में आरोपित मेवलाल को बर्खास्त करने की मांग कर रहे थे.

बता दें कि मेवालाल चौधरी नीतीश कुमार के करीबी माने जाते हैं. 2010 में जब उनको जब कृषि विश्वविद्यालय, सबौर का कुलपति बनाया गया तो उनकी पत्नी नीता चौधरी जेडीयू से विधायक बनीं थी. लेकिन जब नियोजन घोटाले में उनका नाम आया और विपक्ष में रहे सुशील मोदी ने सदन में यह मुद्दा उठाया तो नीतीश कुमार को मेवालाल चौधरी को पार्टी से निष्कासित करना पड़ा. हालांकि, जेडीयू ने 2015 में फिर उन्हें टिकट दिया, जिसके बाद वे तारापुर ने विधायक निर्वाचित हुए. इस बार के चुनाव में भी उन्होंने इस सीट से जीत हासिल की जिसके बाद उन्हें मंत्री बनाया गया था. लेकिन विवादों की वजह से उन्हें इस्तीफा देना पड़ा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला- वीडियो वायरल
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Embed widget