एक्सप्लोरर

तेजस्वी यादव के तर्ज पर तेज प्रताप ने किया पोस्ट, क्या लालू परिवार में सब कुछ हो गया ठीक?

Tej Pratap Yadav News: तेज प्रताप यादव के पोस्ट से एक बार फिर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है. उन्होंने तेजस्वी यादव के तर्ज पर पोस्ट के जरिए एनडीए सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया है.

Bihar Politics: आरजेडी विधायक और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने एनडीए सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने एनडीए सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए कामकाज का आंकड़ा पेश करने की चुनौती दी. पूर्व मंत्री ने शुक्रवार (30 मई, 2025) को एक्स पर पोस्ट कर विकास के मामले में एनडीए को फिसड्डी बताया. उन्होंने कहा कि 35 साल पुरानी सरकार के 15 साल का हिसाब मांगने वाले पहले 20 साल का हिसाब दें.

तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, "20 वर्षों की एनडीए सरकार के पास अपने काम काज का हिसाब देने के लिए कुछ नहीं है. इसलिए 35 साल पहले बनी सरकार के 15 साल का रोना रोने वाले पहले अपने 20 साल का हिसाब दें."

बता दें कि पीएम मोदी के बिहार दौरे का शुक्रवार (30 मई, 2025) को दूसरा दिन है. ऐसे में तेज प्रताप यादव ने पोस्ट कर एनडीए सरकार के कामकाज पर सवाल उठाया है.

तेज प्रताप से पहले तेजस्वी ने किया था ये पोस्ट

तेज प्रताप यादव से पहले उनके भाई तेजस्वी यादव ने भी एनडीए सरकार पर हमला करते हुए कामकाज का हिसाब मांगा था. शुक्रवार (30 मई, 2025) को तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा, "20 वर्षों की एनडीए सरकार के पास अपने काम काज का हिसाब देने के लिए कुछ नहीं है इसलिए 35 साल पहले बनी सरकार के 15 साल का रोना रोने वाले पहले अपने 20 साल का हिसाब दें." तेजस्वी यादव के तर्ज पर तेज प्रताप के पोस्ट से सवाल खड़े हो रहे हैं कि क्या लालू परिवार में सब कुछ सामान्य हो गया है?

बता दें कि अनुष्का यादव की वजह से चर्चा में आए तेज प्रताप को आरजेडी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है. लालू प्रसाद ने बड़े बेटे को परिवार से भी बेदखल करने का हाल ही में ऐलान किया था. अब दो भाइयों के एक ही पोस्ट से सवाल पैदा हो रहा कि क्या लालू परिवार में 'ऑल इज वेल है'. हालांकि इसके पहले भी तेजस्वी यादव के कई पोस्ट को उसी कंटेंट के साथ तेज प्रताप शेयर कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें- 'BJP संस्कारी पार्टी है, मर्यादा मत तोड़ो दीदी', CM ममता बनर्जी को शाहनवाज हुसैन की चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव का लोकभवन मार्च, वॉटर कैनन-टियर गैस तैयार, कई रास्ते बंद
तेजस्वी यादव का लोकभवन मार्च, वॉटर कैनन-टियर गैस तैयार, कई रास्ते बंद
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget