एक्सप्लोरर

बिहार शिक्षक बहाली: 7वें चरण वाले अभ्यर्थी ध्यान दें, शिक्षा मंत्री ने भर्ती को लेकर दी बड़ी जानकारी

Bihar Teacher 7th Phase Notification: शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने अभ्यर्थियों से अपील की है वे घबराएं नहीं. किसी गड़बड़ी की कोई गुंजाइश नहीं रहेगी. 2023 नियुक्ति का वर्ष होने वाला है.

पटना: शिक्षक बहाली को लेकर बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर (Bihar Education Minister Chandrashekhar) ने शुक्रवार को बड़ी जानकारी दी है. बिहार में जल्द 7वें चरण की नियुक्ति होगी. इसके लिए बीते कई महीनों से अभ्यर्थी परेशान थे. वो शिक्षा मंत्री से लगातार इसको लेकर मांग कर रहे थे. शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने इस संबंध में शुक्रवार को ट्वीट किया है. अपने ट्वीट में अभ्यर्थियों से अनुरोध किया है कि वे घबराएं नहीं.

गड़बड़ी की कोई गुंजाइश नहीं

चंद्रशेखर ने अपने ट्वीट में बताया है कि जल्द सातवें चरण की नियुक्ति होने जा रही है. वर्ष 2023 नियुक्ति का वर्ष होने वाला है. कोई अभ्यर्थी घबराएं नहीं. उन्होंने यह भी कहा कि महीना भर के अंदर नियोजन नियमावली अभ्यर्थियों के बीच आ जाएगी. सारी मेधा सूची योग्यता और शिक्षक पात्रता परीक्षा के आधार पर बनेगी और जिला प्रशासन के नेतृत्व में बहाली होगी. कहा कि पहले 9000 इकाई थी और अब 38 इकाई में नियुक्ति पत्र का बंटवारा होगा. किसी गड़बड़ी की कोई गुंजाइश नहीं रहेगी.

शिक्षक अभ्यर्थी लगातार कर रहे थे मांग

बता दें कि सातवें चरण के लिए अभ्यर्थी लगातार इसकी मांग कर रहे थे. कई बार प्रदर्शन भी कर चुके हैं. इसको लेकर कई बार उन पर लाठी भी बरस चुकी है. ऐसे में शिक्षा मंत्री की ओर से दी गई यह जानकारी राहत वाली है. बीटीईटी और सीटीईटी पास शिक्षक अभ्यर्थियों ने कहा था कि 2019 में ही उन लोगों ने फॉर्म भरा है लेकिन नोटिफिकेशन जारी नहीं की जा रही है.

फिर से अभ्यर्थियों की जगी उम्मीद

पिछली सरकार में शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी थे. उस वक्त से ही सातवें चरण को लेकर हंगामा हो रहा है. तेजस्वी यादव सरकार में आए तो अभ्यर्थियों की उम्मीद बढ़ गई थी कि अब कुछ होगा. अभ्यर्थी लगातार ट्वीट कर अपनी बात पहुंचाते रहे. कई बार तेजस्वी को भी शिक्षक अभ्यर्थियों ने घेरा की 10 लाख नौकरी की बात कही थी और जब सरकार में आए तो भूल गए. अब शिक्षा मंत्री के इस ट्वीट से उम्मीद जगी है.

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election Survey: ...तो चाचा-भतीजा के सामने 2024 में नहीं टिक पाएगी बीजेपी! सर्वे में चौंकाने वाले नतीजे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tejashwi Lokbhawan March Live: RJD के मार्च में जुटी भीड़, प्रशासन ने दी चेतावनी, 'किसी भी सूरत में...'
LIVE: RJD के मार्च में जुटी भीड़, प्रशासन ने दी चेतावनी, 'किसी भी सूरत में...'
बिहार: TRE-4 में पदों की संख्या बढ़ी, जारी होगा नया नोटिफिकेशन?
बिहार: TRE-4 में पदों की संख्या बढ़ी, जारी होगा नया नोटिफिकेशन?
तेजस्वी के मार्च पर BJP का वार, 'ये करियर बचाओ यात्रा'
तेजस्वी के मार्च पर BJP का वार, 'ये करियर बचाओ यात्रा'
बिहार शिक्षक भर्ती के बीच छात्र संगठन ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'TRE-4 में…'
बिहार शिक्षक भर्ती के बीच छात्र संगठन ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'TRE-4 में…'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget