एक्सप्लोरर

Bihar Sikshak Niyamawali 2023: नई नियमावली पर पटना में फिर प्रदर्शन, शिक्षक अभ्यर्थियों को घसीटते हुए ले गई पुलिस

Bihar Teacher Recruitment Latest News: सभी परीक्षा पास कर चुके शिक्षक अभ्यर्थियों ने नए नियम को स्वीकार नहीं करने की चेतावनी देते हुए कहा है कि सरकार को इसे वापस लेना होगा और नियुक्ति पत्र देना होगा.

पटना: शिक्षक बहाली को लेकर बिहार सरकार (Bihar Government) की ओर से तैयार की गई नई नियमावली (NewTeacher Recruitment Policy) को कैबिनेट से मंजूरी मिलने के साथ ही इसके खिलाफ विरोध का सिलसिला भी शुरू हो गया है. सरकार के इस फैले के खिलाफ शिक्षक अभ्यर्थी बुधवार को हर जगह नई नियमावली का विरोध करने के लिए सड़कों पर उतरे. पटना में भी शिक्षक अभ्यर्थियों ने जमकर प्रदर्शन किया. 

बुधवार को राजधानी पटना के ईको पार्क के गेट नंबर-1 पर सातवें चरण के शिक्षक अभ्यर्थियों (टीईटी) ने जमकर हंगामा किया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने में असफल रहने पर पुलिस अभ्यर्थियों को घसीटते हुए ले गई. इसके पहले भी मंगलवार को आरजेडी कार्यालय के बाहर शिक्षक अभ्यर्थियों ने हंगामा किया था. 

इसलिए गुस्से में हैं शिक्षक अभ्यर्थी

हंगामा कर रहे एक शिक्षक अभ्यर्थी ने कहा कि हम लोग पहले ही सभी परीक्षा पास कर चुके हैं. हमें  नियुक्ति पत्र चाहिए था तो शिक्षा मंत्री ने नई नियमावली निकाल दी. इसके मुताबिक अब फिर से एक नई परीक्षा होगी. आरोप लगाया कि हम लोगों को सरकार ठगने का काम कर रही है. हम लोग कभी इस नियम को स्वीकार नहीं करेंगे. यही वजह है कि हमें इसका विरोध करने के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा है. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आगे भी इसका विरोध करते रहेंगे. उन लोगों ने कहा कि सरकार को नई नियमावली वापस लेनी होगी और जो लोग शिक्षक अभ्यर्थी परीक्षा पास कर चुके हैं उन्हें नियुक्ति पत्र देना होगा.

सरकार पर विपक्ष भी है हमलावर

गौरतलब है कि नई शिक्षक भर्ती नियमावली के कैबिनेट में पास होने के बाद से ही इस पर सूबे में सियासत भी जारी है. बीजेपी के राज्यसभा सांसद और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने भी इस मामले में सरकार को आड़े हाथों लेते हुए इसे शिक्षक अभ्यर्थियों के साथ एक भद्दा मजाक करार दिया है. इसके साथ ही उन्होंने सरकार से इसे वापस लेने की भी मांग की है. 

ये भी पढ़ेंः Bihar Politics: बिहार BJP अध्यक्ष सम्राट चौधरी का तंज, कोई नहीं जानता नीतीश सरकार कब मार जाएगी पलटी

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवपालिक की मौत हादसा या हत्या? अंतिम संस्कार में पहुंचे प्रशांत किशोर का आया बयान
देवपालिक की मौत हादसा या हत्या? अंतिम संस्कार में पहुंचे प्रशांत किशोर का आया बयान
अनंत सिंह की विधायकी पर संजय झा का बड़ा बयान, नीतीश पर कही ये बात
अनंत सिंह की विधायकी पर संजय झा का बड़ा बयान, नीतीश पर कही ये बात
Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 एमएलसी सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार टेंडर घोटाला: IAS धर्मेंद्र कुमार से 6 घंटे पूछताछ, रिशु श्री से कनेक्शन पर सवाल
बिहार टेंडर घोटाला: 6 IAS रडार पर, ED की पूछताछ से मची हलचल

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
'कल मोदी जी बहुत खुश हो गए थे', नागपुर में कांग्रेस की जीत पर संजय राउत का तंज
'कल मोदी जी बहुत खुश हो गए थे', नागपुर में कांग्रेस की जीत पर संजय राउत का तंज
Amla Storage Tips: आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
Embed widget