एक्सप्लोरर

VIDEO: बिहार के आरा में तेजस्वी यादव को शिक्षक अभ्यर्थियों ने घेरा, विरोध में लगे नारे, देखिए किस तरह बचकर निकले

Tejashwi Yadav in Arrah: उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव शुक्रवार को आरा पहुंचे थे. वह आरा समाहरणालय की ओर जा ही रहे थे कि शिक्षक अभ्यर्थियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया.

आरा: बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) शुक्रवार को आरा पहुंचे. सर्किट हाउस से आरा समाहरणालय की ओर जा ही रहे थे कि शिक्षक अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा किया. सर्किट हाउस के गेट के पास ही अभ्यर्थियों ने तेजस्वी को रोकने के लिए उनकी गाड़ी को घेर लिया. इस दौरान शिक्षक अभ्यर्थी विरोध में नारा भी लगाने लगे. हालांकि प्रशासन ने अभ्यर्थियों को किसी तरह रोका. इसके बाद तेजस्वी यादव आराम से निकल गए और यहां से कार्यक्रम के लिए समाहरणालय पहुंचे.

जैसे ही निकले तेजस्वी, प्रदर्शन शुरू

दरअसल, आरा के समाहरणालय में तेजस्वी डीएम, एसपी और अन्य जिले के अधिकारियों के साथ मीटिंग करने के लिए सुबह पहुंचे थे. इसके बाद तेजस्वी कोईलवर के मानसिक आरोग्यशाला का जायजा लेने जाने वाले थे, लेकिन सर्किट हाउस से निकलने के दौरान ही सीटीईटी (CTET) और बीटीईटी (BTET) के अभ्यर्थी सर्किट हाउस के गेट पर पहुंच गए. वे तेजस्वी यादव के बाहर निकलने का इंतजार कर रहे थे. जैसे ही तेजस्वी निकले तो अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया.

यह भी पढ़ें- Motihari News: मोतिहारी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार, कीमत करीब एक करोड़

सातवें चरण की बहाली प्रक्रिया शुरू करने की मांग

शिक्षक अभ्यर्थियों का कहना था कि एक लाख तीस हजार सीटीईटी और बीटीईटी के अभ्यर्थी सड़क पर हैं. 40 महीने से नोटिफिकेशन नहीं आया है और ना ही सातवें चरण पूरा हो पाया है. शिक्षक अभ्यर्थियों ने कहा कि भारत का संविधान भी दो साल 11 महीने और 18 दिन में बनकर तैयार हो गया था. अभ्यर्थियों ने तेजस्वी यादव से मांग करते हुए कहा कि जल्द सातवें चरण की विज्ञप्ति जारी की जाए. इस दौरान काफी संख्या में शिक्षक अभ्यर्थी मौजूद थे.

यह भी पढ़ें- Bihar Municipal Election 2022: बिहार नगर निकाय चुनाव का हो गया एलान, यहां देखें तारीख और सारी जानकारी एक साथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget