एक्सप्लोरर

Bihar News: NMCH अधीक्षक के निलंबन पर IMA का फूटा गुस्सा, कहा- तेजस्वी का फैसला गलत, मुख्यमंत्री लें संज्ञान

IMA Angry On Tejashwi Yadav: तेजस्वी ने गुरुवार रात एनएमसीएच का औचक निरीक्षण किया था. इस दौरान व्यवस्थाओं में गड़बडी पाए जाने पर डॉ को निलंबित कर दिया. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने शनिवार को मीटिंग की.

पटना: बिहार के डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने शिशु रोग विभाग में प्राध्यापक व विभागाध्यक्ष प्रो. डा. विनोद कुमार सिंह को प्रभारी अधीक्षक के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करते हुए निलंबित कर दिया. उनके इस फैसले पर शनिवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने नाराजगी जाहिर की है. कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए. तेजस्वी ने जिस तरह से निलंबन दिया है वो गलत है.  

तेजस्वी यादव ने गुरुवार रात नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (NMCH) का औचक निरीक्षण किया था. निरीक्षण के दौरान डेंगू मरीजों (Dengue Cases) के इलाज एवं व्यवस्था को लेकर सामने आई कमियों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने ये बड़ा फैसला लिया. उ.न्होंने मरीजों के इलाज में कोताही बरतने और अन्य स्वास्थ्य सुविधा में कमियों के कारण प्रो. डा. विनोद कुमार सिंह को निलंबित किया.

तेजस्वी ने व्यवस्था में गड़बड़ी की कही बात

तेजस्वी का कहना था की डेंगू मरीजों का ठीक से इलाज नहीं हो रहा. व्यवस्था में गड़बड़ी है. सामान्य मरीजों को भी डेंगू वार्ड में रखा गया है. दवाइयां नहीं मिलती हैं. इन सबके बाद अधीक्षक विनोद सिंह को निलंबित कर दिया गया. इसकी सूचना आरजेडी प्रवक्ताओं ने पार्टी के ऑफिशियल ग्रुप तक में डाली थी. आरजेडी के ट्विटर से ट्वीट भी किया गया था, लेकिन तेजस्वी का यह निर्णय सवालों के घेरे में आ गया है. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन उनके इस फैसले से नाराज है. शनिवार को पटना में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की मीटिंग हुई. एनएमसीएच के अधीक्षक डॉक्टर विनोद कुमार सिंह के निलंबन को लेकर बैठक हुई. सभी बड़े पदाधिकारी मौजूद थे. 

तेजस्वी के फैसले को कोर्ट में देंगे चुनौती

अध्यक्ष डॉ. डी.एस सिंह ने कहा कि यह जल्दबाजी में लिया गया निर्णय है. सरकार की गलती है. तेजस्वी अपनी गलती का दोषारोपण डॉक्टरों पर न दें. तेजस्वी खुद में सुधार करें. डॉक्टर विनोद सिंह के निलंबन को तुरंत वापस लिया जाए. तेजस्वी ने गलत निर्णय लिया. बिना नोटिस के निलंबित किया गया. तेजस्वी को गलत फीडबैक दिया गया. हड़ताल की चेतावनी दी. उन्होंने कहा की सरकार ऐसा नौबत न आने दें कि उसका कष्ट बिहार की जनता को भोगना पड़े.

उन्होंने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण फैसले के खिलाफ हम लोग किसी हद तक जा सकते हैं. आईएमए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ सच्चिदानंद ने कहा कि सीएम नीतीश को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए. डॉ विनोद सिंह के निलंबन को वापस लिया जाए. डॉ विनोद सिंह अनुभवी, योग्य व्यक्ति हैं. एनएमसीएच में वह अपने विभाग का काम भी देखते थे. साथ ही सुपरिटेंडेंट हैं. वह केस करेंगे. निलंबन के फैसले को चुनौती देंगे.

यह भी पढ़ें- Katihar News: बिहार के कटिहार में बड़ा हादसा, नाव पलटने से दो की मौत, पांच लापता, तीन को गोताखोरों ने बचाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget