एक्सप्लोरर

Katihar News: बिहार के कटिहार में बड़ा हादसा, नाव पलटने से दो की मौत, पांच लापता, तीन को गोताखोरों ने बचाया

Boat Accident: शनिवार की दोपहर बरंडी नदी में नाव के पलटने से ये हादसा हुआ. नाव पलटने से 10 लोग डूब गए थे. इसमें तीन को गोताखोरों ने तुरंत बचा लिया. दो महिलाओं के शव बरामद हुए हैं.

कटिहार: बिहार के कटिहार में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया. यहां नाव पलटने से पांच लोग लापता बताए जा रहे. नाव में कुल 10 यात्री सवार थे. इसमें तीन को गोताखोरों ने तुरंत बचा लिया और दो के शव बरामद किए हैं. मामला बरारी थाना क्षेत्र के बरंडी नदी मरघिया पासवान टोला का है. नाव में सवार सभी लोग मजदूरी करके लौट रहे थे. इसी दौरान अचानक बीच बरंडी नदी में नाव अनियंत्रित होकर पलट गई. तीन लोगों को स्थानीय गोताखोरों ने बाहर निकाला जबकि अब तक पांच लोग लापता हैं. इस हादसे को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक जताया है. साथ ही कटिहार में नाव दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के लिए चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है.

पांच अभी भी लापता

लापता में तीन महिला और एक बच्चा भी शामिल हैं. खोजबीन के क्रम में स्थानीय गोताखोरों ने दो महिलाओं का शव बाहर निकाला. फिलहाल प्रशासन घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गए. वहीं बरारी के पूर्व विधायक नीरज यादव ने जल्द प्रशासन से गोताखोरों की मदद से लोगों को बाहर निकालने की मांग की. नाव हादसे के बारे में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे में डूबे हुए और बाहर निकाले गए सभी लोग मरघीया पासवान टोला गांव के है. नदी के उस पार लक्ष्मीपुर पंचायत में सभी लोग धान काटने गए थे.

दो के शव बरामद

बताया जाता है कि यह घटना 3:30 बजे के आसपास की है. नाव हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंचे. यहां स्थानीय गोताखोर ने तीन लोगों को बाहर निकाला. इसमें मो.निजाम, मो.इफ्तेखार और जगदीश पासवान शामिल हैं. गोताखोरों ने 19 वर्षीय रूबी कुमारी और 42 वर्षीय उमा देवी के शव नदी से बाहर निकाले. नाव हादसे में अभी भी पांच लोग लापता हैं. घटना की जानकारी मिलते ही विधायक विजय सिंह, बरारी थाना अध्यक्ष, सीओ सहित अन्य पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. यहां नदी में गोताखोरों के द्वारा डूबे हुए व्यक्तियों की तलाश जा रही.

यह भी पढ़ें- Bihar Dengue: पटना में डेंगू के 2700 माले, चल रहा फॉगिंग अभियान, अस्पतालों में मरीजों क्या मिल रही सुविधाएं , देखिए ग्राउंड रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
बिहार में सरकारी कर्मचारियों को 2027 में कितनी छुट्टियां? आ गई लिस्ट, देखें यहां
बिहार में सरकारी कर्मचारियों को 2027 में कितनी छुट्टियां? आ गई लिस्ट, देखें यहां
राजनाथ सिंह के SIR वाले बयान पर प्रशांत किशोर बोले- 'बात ज्ञानेश कुमार…'
राजनाथ सिंह के SIR वाले बयान पर प्रशांत किशोर बोले- 'बात ज्ञानेश कुमार…'

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
Embed widget