एक्सप्लोरर

Bihar Suicide Case: रोहतास में पति-पत्नी का मिला शव, परिजन बोले- आपसी विवाद में की खुदकुशी

Rohtas News: घटना कच्छवा थाना ओपी क्षेत्र के बेलाढ़ी गांव की है. पति एक दिन पहले ही पत्नी को लेकर ससुराल से घर आया था. परिजनों का कहना है कि झगड़े के बाद दोनों ने आत्महत्या की है.

रोहतास: जिले के कच्छवा थाना ओपी क्षेत्र के बेलाढ़ी गांव में बुधवार की रात एक घर से पति-पत्नी का शव बरामद किया गया है. परिजनों के मुताबिक आपसी विवाद के बाद दोनों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों को घटना की जानकारी मिलने के बाद कोहराम मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने देर रात दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया है.

आपसी विवाद में खुदकुशी

पति शशिकांत की उम्र 30 साल बताई जा रही है. वह बेल्हाड़ी गांव के कन्हैया महतो का पुत्र था. वहीं उसकी पत्नी प्रियंका कुमारी की उम्र 26 साल बताई जा रही है. वह बेल्हाड़ी गांव के कन्हैया महतो का बेटा था. जबकि पत्नी का नाम प्रियंका कुमारी 26 साल है. वह औरंगाबाद के मदनपुर थाना के बंगेर गांव के वकील मेहता की लड़की थी. मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है. कछवा थाना अध्यक्ष बिरेंद्र प्रसाद ने बताया कि बेलाढ़ी गांव में आपसी विवाद में पति-पत्नी के आत्महत्या की बात सामने आई है.

एक दिन पहले ही ससुराल से पत्नी को लेकर लौटा था पति

पत्नी के मायके से पहुंचे परिजनों ने बताया कि मृतक शशिकांत अपनी पत्नी के साथ कुछ दिनों से अपने ससुराल में ही था. पत्नी को लेकर मंगलवार 13 दिसंबर को ही ससुराल बंगेर गांव से लौटा था. इसके बाद बुधवार को भी दोनों में झगड़ा हुआ था. इसके बाद दोनों की आत्महत्या की खबर मिली है.

पांच साल पहले हुई थी शादी

थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों की शादी पांच साल पहले 2017 में हुई थी. शादी के पांच साल बाद भी दोनों को कोई संतान नहीं थी. ससुराल पक्ष के परिजनों ने बताया कि लड़का पैर से दिव्यांग था. वह नशा भी करता था. जुआ की भी उसे लत थी. वह एक छोटे कपड़े का दुकान चलाता था, लेकिन काम के मामले में लापरवाह था. नशे में पत्नी के साथ प्राय मारपीट भी करता था. हालांकि पुलिस जांच में पता कर रही कि दोनों ने खुदकुशी क्यों की है.

यह भी पढ़ें- Bihar Govt Yojana: विकलांग बेटे-बेटियों की शादी के लिए लाखों रुपये देती है बिहार सरकार, ऐसे उठा सकते लाभ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
बिहार: शिक्षकों के तबादले पर लगी रोक, पटना HC ने क्या कहा?
बिहार: शिक्षकों के तबादले पर लगी रोक, पटना HC ने क्या कहा?
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget