एक्सप्लोरर

Bihar PACS Elections: बिहार पैक्स चुनाव की संभावित तिथि का ऐलान, 26 नवंबर से 3 दिसंबर तक पांच फेज में होगी वोटिंग

PACS Elections: बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार ने गृह विभाग और पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर जारी तिथि के अनुसार तैयारी करने को कहा है. संभावित तिथि के अनुसार पहले चरण में 26 नवंबर को मतदान होगा.

PACS Elections In Five Phases: बिहार में पैक्स चुनाव की संभावित तिथि जारी कर दी गई है. पैक्स चुनाव 26 नवंबर से 3 दिसंबर तक पांच चरणों में होगा. राज्य निर्वाचन प्राधिकार ने इसकी सूची जारी कर दी है. चुनाव की तैयारियों को लेकर प्राधिकार ने 16 अक्टूबर को बैठक बुलाई है. बिहार में 8463 पैक्स हैं. इनमें से अधिकतर पैक्स का कार्यकाल दिसंबर में समाप्त हो रहा है. इस बार 54000 अधिक नए पैक्स सदस्य बनाए गए हैं. सभी पैक्स में कुल 1 करोड़ 40 लाख सदस्य हैं, जो चुनाव प्रक्रिया में भाग लेंगे.

अंतिम मतदाता सूची 25 अक्टूबर को होगी प्रकाशित 

बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार ने गृह विभाग और पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर जारी तिथि के अनुसार तैयारी करने को कहा है. बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार के सचिव पुरुषोत्तम पासवान कि ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि पैक्स की अंतिम मतदाता सूची 25 अक्टूबर को प्रकाशित होगी और उसके बाद चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी. पैक्स में मतदाता सूची का प्रारूप नौ अक्टूबर को प्रकाशित किया जा चुका है. सदस्य 22 अक्टूबर तक अपनी आपत्ति और दावा कर सकते हैं. नाम जोड़ने या हटाने को लेकर आपत्ति की जा सकती है. इसकी जांच के बाद ही मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 25 अक्टूबर को किया जाएगा.

अंतिम चरण के मतदान के लिए नामांकन 21 नवंबर तक

पैक्स चुनाव के लिए जारी संभावित तिथि के अनुसार पहले चरण में 26 नवंबर को मतदान होगा. इसके लिए 11 से 13 नवंबर तक नामांकन होगा. दूसरे चरण में 27 नवंबर को मतदान होगा, 13 से 16 नवंबर तक नामांकन होगा. तीसरे चरण के लिए मतदान 29 नवंबर को होगा और इसके लिए नामांकन 16 से 18 नवंबर तक होगा. चौथे चरण का मतदान एक दिसंबर को होगा और इसके लिए नामांकन 17 से 18 नवंबर तक होगा. पांचवें और अंतिम चरण का मतदान तीन दिसंबर को होगा और इसके लिए नामांकन 19 से 21 नवंबर तक होगा. 

ये भी पढ़ेंः Navratri 2024: जंजीरों में जकड़ा पेपर लीक राक्षस तो रावण बना स्मार्ट मीटर, पटना में आकर्षक झांकियां देख चौंक जाएंगे आप!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
Bihar MLC Election Results Live: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे
बिहार MLC रिजल्ट LIVE: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे
बिहार विधान परिषद में दिखेंगे दो सगे भाई, एक कांग्रेस तो दूसरा RJD का करेगा प्रतिनिधित्व
बिहार विधान परिषद में दिखेंगे दो सगे भाई, एक कांग्रेस तो दूसरा RJD का करेगा प्रतिनिधित्व
किशनगंज: कांग्रेस सांसद जावेद आजाद ने बीजेपी-EC को घेरा, PM मोदी पर कही ये बात
किशनगंज: कांग्रेस सांसद जावेद आजाद ने बीजेपी-EC को घेरा, PM मोदी पर कही ये बात

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, जानें कहां किसने मारी बाजी
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, जानें कहां किसने मारी बाजी
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget