एक्सप्लोरर

Bihar News: सुपौल में देखते-देखते बेटे से चल गई पिस्टल, कारोबारी पिता की मौत के बाद नाबालिग गिरफ्तार

Supaul Crime: सुपौल में एक नाबालिग बेटे ने गलती से पिता को गोली मार दी. ये बात बेटे ने खुद पुलिस को बताई.हकीकत सामने आने के बाद पुलिस ने बेटे को गिरफ्तार कर लिया है.

Son Accidentally Shot Father In Supaul: बिहार के सुपौल में 14 अगस्त की रात एक सनसनीखेज घटना हुई थी, जिसका खुलासा अब हुआ है. घटना में घर के दरवाजे पर बैठे 52 वर्षीय मछली कारोबारी शिवचंद्र मुखिया को उनके नाबालिग बेटे ने ही गोली मार दी थी, हालांकि ये गोली जान बूझ कर नहीं बल्कि गलती से चल गई थी. बेटे ने पुलिस के सामने ये बात कबूल की है. घटना सदर थाना क्षेत्र के मल्हनी वार्ड नं एक में घटी थी.

बेटा ही था घटना का जिम्मेदार

पुलिस जांच के दौरान पाया गया कि मृतक का 17 वर्षीय नाबालिग छोटा बेटा ही इस घटना का जिम्मेदार है. बेटे ने बताया कि उसे यह नहीं पता था कि पिता पिस्टल रखते हैं. पिता ने उसे पिस्टल देखने के लिए दी थी और वह खड़े होकर उसे देख रहा था, इसी दौरान गलती से पिस्टल दब गई और गोली चल गई, जिस वजह से उसके पिता की जान चली गई.

सुपौल डीएसपी आलोक कुमार के अनुसार मृतक शिवचंद्र मुखिया मछली पालन का काम करते थे और उनके तीन बेटे हैं, सभी बेटे अभी पढ़ाई कर रहे हैं. ये सबसे छोटै बेटा है. हत्या की सूचना मिलने के बाद मामले की जांच के लिए सुपौल अपर थाना अध्यक्ष प्रशांत कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था, जिसकी जांच में मामले का खुलासा हुआ है. 

नाबालिग बेटा हुआ गिरफ्तार

डीएसपी ने कहा कि मामले की जांच के दौरान पुलिस ने हर संभव सुराग खोजने की कोशिश, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था. इसके बाद मृतक के छोटे बेटे से गहराई से पूछताछ की गई तो उसने पुलिस टीम को पूरी घटना की सच्चाई बता दी. इसके बाद एक पिस्टल, दो मैगजीन और दो गोलियों को भी घर से बरामद कर लिया गया है. पुलिस ने नाबालिग बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ेंः पटना में BPSC से बहाल शिक्षक की गंगा नदी में डूबकर मौत, स्कूल जाने के दौरान नाव से गिरे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget