एक्सप्लोरर

पटना में BPSC से बहाल शिक्षक की गंगा नदी में डूबकर मौत, स्कूल जाने के दौरान नाव से गिरे

Teacher Died By Drowning: शिक्षकों ने बताया कि चार साल पहले 15 अगस्त से दियारा के स्कूल बंद कर दिया जाता था, लेकिन अब गंगा नदी में पानी खतरे से ऊपर हो जाने के बाद भी स्कूल बंद नहीं किया जाता है.

Teacher Drowning In Ganga River: राजधानी पटना के दानापुर नासरीगंज घाट पर नाव से स्कूल जा रहे एक बीपीएससी शिक्षक की शुक्रवार (23 अगस्त) को गंगा नदी में डूबकर मौत हो गई. गंगा में डूबे शिक्षक अविनाश कुमार दानापुर दियारा क्षेत्र के कासीमचक स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत थे. मृतक शिक्षक अविनाश कुमार पिता राज करण प्रसाद सरथुआ फतुहा के निवासी थे. मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है. 

नाव पर चढ़ने के दैरान फिसला पांव

शिक्षक के साथ जा रहे अन्य शिक्षकों ने बताया कि शिक्षक अविनाश ने नाव पर अपनी बाइक लोड कर दी थी. इसी दौरान बारिश होने पर नाव से सभी उतर गए थे. बारिश छुटने पर सभी नाव पर सवार हो रहे थे. इसी दौरान अविनाश जेटी से नाव पर चढ़ने लगे तो नाविक ने जेटी से नाव को धकेल दिया और शिक्षक अविनाश का पैर नाव पर नहीं रखा सका, जिससे अविनाश गंगा नदी में गिर गए और तेज धारा में हेमलेट हाथ में लिए बहने लगे. शिक्षकों का कहना है कि नाव पर सवार शिक्षकों ने नाविकों से कहा कि एक शिक्षक गंगा नदी में डूबा रहा है. उसे बचाने के लिए गुहार लगाते रहे, लेकिन नाविक यात्रियों से पैसा वसूल करते रहे.

स्कूल के प्रभारी प्राचार्य तेज प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक शिक्षक अविनाश गणित के शिक्षक थे. वहीं शिक्षको ने बताया कि चार साल पहले 15 अगस्त से दियारा के स्कूल बंद कर दिया जाता था, लेकिन अब गंगा नदी में पानी खतरे से ऊपर हो जाने के बाद भी स्कूल बंद नहीं किया जाता. शिक्षकों ने बताया कि कई बार प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से शिकायत की गई थी कि गंगा नदी में जलस्तर बढ़ा हुआ है और स्कूल को बंद करने के लिए कहा जा रहा था. इस घटना को लेकर शिक्षकों में आक्रोश देखा जारहा है.

वहीं मौके पर पहुंचे दानापुर एसडीएम प्रदीप कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यहां अविनाश कुमार नामक एक शिक्षक जो दियारा क्षेत्र के स्कूल में पढ़ाने के लिए जा रहे थे, उनकी गंगा नदी में डूबकर मौत हुई है. बताया जा रहा है की नाव पर चढ़ने के दौरान घटना घटी है. इसमें हम लोग जांच कर रहे हैं. इसमें जिनकी गलती पाई जाएगी उनके विरोध कठोर कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह के आदेश पर हमलोग सभी नाव को एक बार फिर जांच कर रहे हैं अगर रजिस्ट्रेशन नहीं होगा तो उनके ऊपर अलग से धारा लगेगी. इसमें किसी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.

रोजाना नाव से स्कूल जाते हैं शिक्षक

बता दें कि दानापुर और राघोपुर दियारा क्षेत्र में पटना जिले से कई शिक्षक रोजाना नाव के सहारे स्कूल में जाते हैं. कुछ दिन पहले भी एक नाव दुर्घटना हुई थी, जिसमें काफी शिक्षक फंस गए थे और किसी तरह रेंग कर बाहर निकले थे. उसका वीडियो भी वायरल हुआ था और शिक्षकों ने मांग की थी कि हम लोग को अलग नव दिया जाए. हालांकि उस वक्त गंगा नदी बहुत ज्यादा उफान पर नहीं थी, लेकिन अब गंगा का जलस्तर काफी बढ़ चुका है. ऐसे में अब शिक्षकों के लिए बड़ा खतरा सामने दिख रहे है. 

ये भी पढ़ेंः Bihar Crime: बेगूसराय में बदमाशों ने मजदूर को मारी गोली, काम पर जाने के दौरान हुआ हादसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget