एक्सप्लोरर

Bihar News: CM ने रोजगार के लिए दी थी जो एंबुलेंस उससे शराब की तस्करी कर रहे धंधेबाज, पुलिस ने किया जब्त

थाना अध्यक्ष बिनोद कुमार सिंह ने बताया कि चौकीदार द्वारा सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची. एंबुलेंस से शराब लाने की पुष्टि की गई है. ड्राइवर सहित कारोबारी फरार हो गए हैं.

सुपौल: शराबबंदी वाले बिहार के सुपौल जिले में मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत संचालित एंबुलेंस से शराब की तस्करी का मामला सामने आया है. जिले के सदर थाना की पुलिस ने मंगलवार को क्षेत्र के परसरमा गांव के वार्ड चार में दीपक साह के दरवाजे पर शराब से लदी एंबुलेंस बरामद की है. वाहन में कुल 173 बोतल अंग्रेजी शराब पाई गई है. दरअसल, परसरमा गांव के चौकिदार शिवजी पासवान को सूचना मिली थी कि दीपक साह के दरवाजे पर एक एंबुलेंस लगी हुई है, जिसमें शराब है.

तस्करों ने चौकीदार के साथ की धक्का मुक्की

सूचना मिलने के बाद चौकीदार सूचना का सत्यापन करने जैसे ही मौके पर पहुंचा तो शराब तस्करों ने उसके साथ धक्का मुक्की की. इस बात की जानकारी चौकीदार द्वारा सदर थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह को दी गई. ऐसे में पुलिस मौके पर पहुंची, जहां एंबुलेंस लगी हुई थी और कई लोग खड़े थे. ऐसे में पुलिस ने एंबुलेंस को जब्त करते हुए दीपक शाह के घर के पीछे की जांच की. इस दौरान कुल 173 बोतल विदेशी शराब जब्त की गई. 

Bank Holidays in Bihar: बिहार में दिसंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, कामकाज निपटाने की कर रहे हैं प्लानिंग, तो देख लीजिए छुट्टियों की पूरी लिस्ट

गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही पुलिस

इस मामले में पुलिस ने सदर थाना में मद्य निषेद कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. वहीं, आरोपियों के उपर एससी-एसटी के तहत भी मामला दर्ज किया गया है. फिलहाल पुलिस शराब तस्कर दीपक साह और एंबुलेंस ड्राईवर राघव की तलाश कर रही है. ताकि, शराब तस्करी के मुख्य सरगना को पकड़ा जा सके. लेकिन अब तक सदर पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी है.

थाना अध्यक्ष बिनोद कुमार सिंह ने बताया कि चौकीदार द्वारा सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची. एंबुलेंस से शराब लाने की पुष्टि की गई है. ड्राइवर सहित कारोबारी फरार हो गए हैं. सभी के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच की जा रही है. जल्द ही पूरे रैकेट का खुलासा कर लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें -

Gopalganj News: दुल्हन को देखते ही मंडप में सच बोल बैठा दूल्हा, बात शुरू हुई तो भागने लगे बाराती, जानें पूरा मामला

बिहारः भाई वीरेंद्र ने BJP विधायक को बताया ‘मिलावटी पैदाइश’, विधानसभा के बाहर ही भिड़ गए दोनों ‘माननीय’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget