एक्सप्लोरर

Siwan News: सीवान में होमगार्ड जवान ने थाना परिसर में की आत्महत्या, खुद को गोली से उड़ाया

Siwan News: सीवान के असाव थाना परिसर की घटना है. होमगार्ड जवान की पत्नी ने आरोप लगाया कि पति ने आत्महत्या नहीं की है, उनकी हत्या की गई है. घटना का कारण अभी पता नहीं चला है.

Siwan Suicide: सीवान के असाव थाना परिसर में एक होमगार्ड के जवान ने खुद को गोली से उड़ा लिया. गोली लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना सोमवार (16 जून, 2025) रात करीब 11.30 बजे की है. होमगार्ड के जवान ने सरकारी राइफल से खुद को गोली मारी है. 

मृतक की पहचान श्रीराम गोड़ के 33 वर्षीय पुत्र राजकुमार गोड़ के रूप में की गई है. बताया जाता है कि होमगार्ड का जवान दरौली थाना के टिकुलिया गांव का रहने वाला था. उसने राइफल से सिर में गोली मारकर आत्महत्या की है. घटना का कारण अभी पता नहीं चला है.

असाव थाना पहुंचे होमगार्ड जवान के परिजन

उधर इस घटना की जानकारी होमगार्ड जवान के परिजनों को जैसे ही मिली तो वे लोग असाव थाना पहुंच गए. परिजनों ने कुछ देर हंगामा भी किया. घटना के बाद होमगार्ड जवान की पत्नी दहाड़ मारकर रोने लगी. पत्नी ने आरोप लगाया कि पति ने आत्महत्या नहीं की है, उनकी हत्या की गई है. 

सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर मैरवा सदर-2 की एसडीपीओ गौरी कुमारी दल-बल के साथ असाव थाने पहुंचीं. शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा लेकिन परिजन मानने के लिए तैयार नहीं हुए. वह लगातार हंगामा करते रहे. उनका कहना था कि पहले इस घटना की जांच हो तब वे लोग बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए जाने देंगे. काफी प्रयास के बाद जब शव को परिजनों ने नहीं उठाने दिया तो एसडीपीओ गौरी कुमारी वहां से निकल गईं.

असाव थानाध्यक्ष राजशेखर का कहना है कि सुसाइड का मामला है. होमगार्ड जवान अकेले गार्ड रूम में सोया था. बॉडी को परिजन नहीं उठाने दे रहे हैं. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जाएगी. दूसरी ओर घटना की जानकारी मिली तो स्थानीय विधायक सत्यदेव राम भी मौके पर पहुंचे. फिलहाल परिजनों को समझाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें- Cyber Fraud: मोतिहारी में 5 साइबर फ्रॉड गिरफ्तार, 29 लाख नकद जब्त, हैरान कर देगा ठगी करने का तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोहतास में EO की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, गाड़ी रोककर ली जान
रोहतास में EO की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, गाड़ी रोककर ली जान
'पटना SSP को अगर राजनीति ही करनी है तो...', बांकीपुर उपचुनाव के भड़के प्रशांत किशोर
'पटना SSP को अगर राजनीति ही करनी है तो...', बांकीपुर उपचुनाव के भड़के प्रशांत किशोर
पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और पति को 7-7 साल की सजा, अवैध कारतूस मामले में फैसला
पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और पति को 7-7 साल की सजा, अवैध कारतूस मामले में फैसला
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
संसद में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर करण भूषण का हमला, बोले- नौटंकी करने...
संसद में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर करण भूषण का हमला, बोले- नौटंकी करने...
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
Kitchen Tips: सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
Snake Viral Video:सांप के सामने रख दिया गया आईना, रिएक्शन देखकर दहल जाएगा दिल
सांप के सामने रख दिया गया आईना, रिएक्शन देखकर दहल जाएगा दिल
Embed widget