एक्सप्लोरर

Amrit Bharat Train: सीतामढ़ी में अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे अमित शाह, जानें इसका रूट और शेड्यूल 

Amit Shah: यह ट्रेन सीतामढ़ी और दिल्ली के बीच चलेगी और रक्सौल, नरकटियागंज, गोरखपुर, लखनऊ और कानपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुज़रेगी. अमित शाह इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे.

दिल्ली और सीतामढ़ी के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस को लेकर बिहार के लोगों में उत्साह है. इसका उद्घाटन शुक्रवार को सीतामढ़ी से होगा. इस साप्ताहिक ट्रेन का नियमित संचालन 9 अगस्त से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से शुरू होगा. आईए हम आपको बताते हैं कि क्या इसकी सुविधाएं रूट और शेड्यूल 

पुरानी दिल्ली से रवाना होगी अमृत भारत 

यह ट्रेन प्रत्येक शनिवार दोपहर 2 बजे पुरानी दिल्ली से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 10.45 बजे सीतामढ़ी पहुंचेगी. वापसी में यह प्रत्येक रविवार को सीतामढ़ी से चलेगी। यह रविवार को रात 10.15 बजे सीतामढ़ी से रवाना होगी और अगले दिन रात 10:40 बजे पुरानी दिल्ली पहुंचेगी.

यह ट्रेन सीतामढ़ी और दिल्ली के बीच चलेगी और रक्सौल, नरकटियागंज, गोरखपुर, लखनऊ और कानपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुज़रेगी. इस नई रेल सेवा का उद्घाटन 08 अगस्त 2025 को होगा. इस अवसर पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह स्वयं सीतामढ़ी से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे.

अमृत भारत ट्रेन का रूट और समय सारणी

यह उद्घाटन ट्रेन विशेष रूप से ट्रेन संख्या 05599 (सीतामढ़ी-दिल्ली उद्घाटन स्पेशल) के रूप में चलेगी. अमृत भारत उद्घाटन स्पेशल ट्रेन सीतामढ़ी से 14:30 बजे रवाना होगी और बैरगनिया (15:15), रक्सौल (16:10), नरकटियागंज (17:15), बगहा (18:20), सिसिवा बाजार (19:55), कप्तानगंज (20:30), गोरखपुर (21:30), बस्ती (22:45), गोंडा (00:35), लखनऊ (03:40), कानपुर सेंट्रल (06:00), टुंडला (09:10), गाजियाबाद (12:15) होते हुए 14:00 बजे दिल्ली पहुंचेगी. यह रूट उत्तर बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिम उत्तर प्रदेश के यात्रियों को भी सुलभ आवागमन की सुविधा देगा.

इस ट्रेन में कुल 20 डिब्बे होंगे, जिनमें से 11 सामान्य और 8 स्लीपर डिब्बे होंगे. यह ट्रेन 1100 किलोमीटर की यात्रा 20 घंटे 45 मिनट में पूरी करेगी। इस ट्रेन के शुरू होने से बड़ी संख्या में प्रवासी और श्रमिक लाभान्वित होंगे. वे किफायती दरों पर सुविधाजनक और आरामदायक यात्रा कर सकेंगे. अमृत भारत ट्रेन में स्लीपर और सामान्य श्रेणी के डिब्बे हैं. 

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी के साथ बैठक के बाद मुकेश सहनी बोले- हम बिहार चुनाव का बहिष्कार नहीं करेंगे

नसरीन फातमा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 10 साल का अनुभव है. राजनीतिक और समाजिक मुद्दों के अलावा  इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की अच्छी समझ रखती हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अखबारों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इस समय एबीपी लाइव में कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर रिजल्ट: पटना में आज ट्रैफिक रूट बदला, इन रास्तों से न जाएं
बांकीपुर रिजल्ट: पटना में आज ट्रैफिक रूट बदला, इन रास्तों से न जाएं
Bankipur Bypoll Result 2026 Live: प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसके सिर सजेगा बांकीपुर का ताज? फैसला आज
प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसके सिर सजेगा बांकीपुर का ताज? फैसला आज
'अतीक पार्ट-2' करने आए थे' पप्पू यादव के समर्थकों का दावा, पढ़ें हमले से जुड़ी 10 बड़ी बातें
'अतीक पार्ट-2' करने आए थे' पप्पू यादव के समर्थकों का दावा, पढ़ें हमले से जुड़ी 10 बड़ी बातें
Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
Datia Bypoll Result 2026 Live : दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
Live: दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Embed widget