एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'नीतीश कुमार ने आपको कंधे पर चढ़ाया, अकेले सरकार बना सकते थे...', अमित शाह पर खूब बोले ललन सिंह

Laln Singh Reaction on Amit Shah: जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि अमित शाह को जितनी बार आना है आएं. हमलोग स्वागत करते हैं. कहा कि बिहार की जनता सब समझ रही है कि आपका चरित्र क्या है.

पटना: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने रविवार (05 नवंबर) को मुजफ्फरपुर में आयोजित सभा में सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) पर जनादेश के अपमान का आरोप लगाया. इस पर जेडीयू की ओर से अमित शाह को जवाब मिल गया है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh) ने कहा कि 2005 में ज्यादा संख्या में कौन था? 2010 में नीतीश कुमार अकेले सरकार बना सकते थे. 115 सीट जीते थे. बाद में तीन लोग आ गए तो यह संख्या 118 हो गई, लेकिन नीतीश कुमार ने आपको अपने कंधे पर चढ़ाया. कंधे पर चढ़ाकर चलाया कि गठबंधन का साथी कोई कमजोर है तो उसको कंधे पर चढ़ाएं.

ललन सिंह ने सवाल किया कि आपने 2020 में क्या किया? हमारी पार्टी के एक नेता को मिलाकर आपने नीतीश कुमार को कमजोर करने की साजिश की. जब नीतीश कुमार को जनाधार से कमजोर नहीं कर सके तो षड्यंत्र करके कमजोर किया. एक पार्टी को खड़ा करके जनता दल यू की सीट को हरवाने का काम किया. उसमें हमारी पार्टी के एक नेता आपके सहयोगी हो गए जिस पर नीतीश कुमार ने भरोसा किया था.

ललन सिंह बोले- 'आपका चरित्र ही दोहरा है'

जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि अमित शाह को जितनी बार आना है आएं. हमलोग स्वागत करते हैं. जातीय गणना की रिपोर्ट पर कहते हैं कि बीजेपी साथ थी. जेडीयू के 11 लोगों का प्रतिनिधिमंडल आपसे मिलकर देश भर में इसे करवाने के लिए कहा था और आज आप ऐसा बोल रहे हैं. आपका चरित्र ही दोहरा है. आपने जातीय गणना रुकवाने के लिए पटना हाई कोर्ट में याचिका दायर करवाई. यहां से खारिज होने के बाद सुप्रीम कोर्ट गए.

जातीय सर्वे की रिपोर्ट को बताया 100 फीसद सही

जातीय सर्वे के आंकड़ों को ललन सिंह ने 100 फीसद सही बताया. कहा कि अगर ऐसा नहीं है तो आप (अमित शाह) एलान कर देते आज कि देश भर में जातीय आधारित गणना करवाएंगे और जो गलत आंकड़ा आप बिहार का बता रहे हैं उसको सही कर देते. आपको ईमानदारी से कहना चाहिए कि आपने इसको रोकने की कोशिश की थी.

ललन सिंह ने कहा कि अमित शाह नारी सशक्तिकरण की बात करते हैं. नीतीश कुमार से सशक्तिकरण के बारे में समझिए. आप कह रहे हैं कि महिला आरक्षण का बिल लाए हैं. कौन सा बिल लाए हैं? खोदा पहाड़ निकली चुहिया. कब लागू होगा? आपने संसद का विशेष सत्र बुलाया अपनी महिमामंडन करने के लिए. आप दिसंबर वाले सत्र में लाते, विशेष सत्र की क्या आवश्यकता थी?

'नीतीश कुमार ने जो वादा किया उसे कर रहे पूरा'

जेडीयू नेता ने आगे प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 2014 के चुनाव में जो वादा किया था उसको बताना चाहिए. प्रधानमंत्री ने वादा किया और आपने चुनाव के बाद कहा कि ये सब चुनावी जुमला है, जबकि नीतीश ने जो वादा किया वो पूरा हो रहा है. बिहार की जनता सब समझ रही है कि आपका चरित्र क्या है. आप सब जुमलेबाजी हैं.

ललन सिंह ने कहा कि पटना से ही सांसद हैं जो कह रहे थे कि हमारे घर में कोई ब्यौरा लेने नहीं आया तो जिलाधिकारी ने सारा डेटा निकालकर रख दिया. अमित शाह ने कहा बिहार में गैंगवार हो रहा है इस पर ललन सिंह ने कहा मणिपुर में क्या हो रहा है? आज तक तो नहीं बोले. देश-विदेश में मोदी-मोदी का नारा लगवाते रहते हैं फिर मणिपुर का दौरा क्यों नहीं करते?

यह भी पढ़ें- Amit Shah Bihar Visit: बिहार में गरजे अमित शाह, कहा- भ्रष्टाचार करने वालों के साथ नीतीश कुमार सत्ता का राज भोग रहे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
उपेंद्र कुशवाहा बनना चाहते हैं CM? नीतीश का नाम लेकर बोले- 'मैं जो…'
उपेंद्र कुशवाहा बनना चाहते हैं CM? नीतीश का नाम लेकर बोले- 'मैं जो…'
चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का
चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget