एक्सप्लोरर

बिहार: दारोगा की रॉड से पीट-पीटकर हत्या, स्टेशन के पास मिला शव, छुट्टी लेकर आया था घर

घटना के संबंध में सारण एसपी संतोष कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है. हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

छपरा: बिहार के छपरा के अवतार नगर थाना क्षेत्र के डुमरी जुआरा चंवर में बिहार पुलिस के दारोगा की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी. बुधवार को डुमरी जुआरा स्टेशन के पास मृतक का शव बरमाद किया गया. मृतक दारोगा की पहचान अवतार नगर थाना क्षेत्र के नाराव गांव निवासी राणा रविरंजन प्रताप सिंह के रूप में की गई है, जो समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाने में पदस्थापित थे.

कल देर शाम बरमाद किया गया शव 

मिली जानकारी अनुसार रवि मंगलवार की देर शाम सब्जी खरीदने के लिए धनोरा बाजार गए थे. जब देर रात तक वो वापस नहीं लौटे, तब उनके बेटे अमन कुमार सिंह ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई. मामला संज्ञान में आने के बाद से पुलिस उनकी खोजबीन में जुटी हुई थी. इसी बीच कल देर शाम उनका शव बरमाद किया गया. शव पर चोट के गहरे निशान दिख रहे थे. वहीं, शव के पास से लोहे की रॉड बरमाद की गई है. पुलिस का कहना है कि लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या की गई है.

24 घंटे के अंदर पुलिस ने बरामद कर लिया शव 

मृतक के परिजनों ने बताया कि रवि मंगलवार की शाम 7:00 बजे घर से सब्जी खरीदने के लिए निकले थे, जब वह घर वापस नहीं लौटे तो उन्हें कॉल किया, लेकिन उनका मोबाइल स्विच ऑफ था. इसके बाद पुलिस को लिखित शिकायत दी गयी. शिकायत के 24 घंटे के अंदर ही पुलिस ने शव बरामद कर लिया. हत्या किन कारणों से की गई है, इस संबंध में परिजनों कोई जानकारी नहीं है. फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

इधर, घटना के संबंध में सारण एसपी संतोष कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है. हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि मृतक दारोगा छह दिन की छुट्टी लेकर छपरा आया था. इस दौरान उसकी हत्या की गई है.

यह भी पढ़ें -

MLC बनने के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने CM नीतीश को कहा 'थैंक यू', मांझी की नाराजगी पर दी ये प्रतिक्रिया बिहार: फिलहाल स्कूल-कॉलेज नहीं होंगे बंद , PM मोदी के साथ बैठक के बाद CM नीतीश ने कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget