एक्सप्लोरर

बिहार: शराब तस्करों के अड्डे से SHO की बाइक जब्त, थाने के ड्राइवर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

इस मामले में जिला एसपी मनीष ने शुरुआती जांच के संबंध में कुछ भी बताने से इंकार किया है. वहीं, मामले की जांच करने पहुंचे सदर एसडीपीओ ने भी मौके पर से पुलिस की गाड़ी मिलने की बात से खुद को अनजान बताया है.

हाजीपुर: बिहार में शराबबंदी कानून लागू है. शराब पीना, पिलाना और बेचना अपराध है. इसके बावजूद अवैध शराब की तस्करी का धंधा रुकने का नाम नहीं ले रहा. कई बार शराब के अवैध कारोबार में पुलिस की संलिप्तता भी सामने आती है. ताजा मामला बिहार के वैशाली जिले का है, जहां शराब कारोबारियों के साथ पुलिस के सांठगांठ का मामला सामने आया है.

तस्करों के अड्डे से एसएचओ की बाइक जब्त

दरअसल, पटना के मद्य निषेध इकाई को सूचना मिली थी कि वैशाली जिले के बेलसर थाना क्षेत्र में शराब कारोबारियों का एक बड़ा रैकेट काम कर रहा है. ऐसे में टीम ने बेलसर में शराब तस्करों के अड्डे पर छापेमारी की. इस दौरान मौके शराब की खेप मिली. साथ ही मौके से दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया. वहीं, तस्करों के अड्डे से टीम ने बाइक जब्त की, जिसपर पुलिस लिखा हुआ था.

प्रशासनिक महकमें में मचा हड़कंप

जांच पड़ताल में पता चला कि बाइक स्थानीय थाना के एसएचओ अशोक राम की है. शराब तस्करों के अड्डे पर एसएचओ की बाइक मिलने के बाद जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई, जिसके बाद हाजीपुर सदर एसडीपीओ राघव दयाल पूरे मामले की जांच के लिए मौके पर पहुंचे. शराब तस्करी में थानाध्यक्ष की संलिप्तता सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमें में हड़कंप मच गया है. 

अधिकारियों ने साधी चुप्पी

इस मामले में जिला एसपी मनीष ने शुरुआती जांच के संबंध में कुछ भी बताने से इंकार किया है. वहीं, मामले की जांच करने पहुंचे सदर एसडीपीओ ने भी मौके पर से पुलिस की गाड़ी मिलने की बात से खुद को अनजान बताया है. हालांकि, शनिवार की देर शाम तक चली माथा पच्ची के बाद स्थानीय बेलसर थाने के ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया. बताया जाता है कि थाने का तस्करों से सांठगांठ था और ड्राइवर ही थानेदार की बाइक शराब तस्करों के अड्डे पर ले गया था.

यह भी पढ़ें -

बिहार: बाढ़ के पानी में स्टंट कर रहे बच्चे, पुल से छलांग लगाकर दिखा रहे 'करतब', प्रशासन बेखबर

प्रोग्राम के बहाने डांसरों को बुलाया घर, पूरी रात डांस कराने के बाद किया रेप, प्रेग्नेंट को भी नहीं बख्शा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur Bypoll Result 2026 Live: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच BJP की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोली पार्टी?
बांकीपुर LIVE: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच BJP की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोली पार्टी?
नीतीश कुमार के चाहने वालों के लिए प्रशांत किशोर नए विकल्प?
नीतीश कुमार के चाहने वालों के लिए प्रशांत किशोर नए विकल्प?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: महागठबंधन से पहली प्रतिक्रिया, प्रशांत किशोर को बधाई
बांकीपुर रिजल्ट: महागठबंधन से पहली प्रतिक्रिया, प्रशांत किशोर को बधाई

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
Embed widget