एक्सप्लोरर

बिहार: सेपकटकरा विश्व कप का आज से आयोजन, 150 मैच होंगे, 20 देशों के खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

Sepaktakraw World Cup 2025: मेजबान होने के नाते भारत की महिला और पुरुष टीम सभी स्पर्धाओं में शामिल होगी. भारतीय टीम में पटना के बॉबी कुमार भी शामिल हैं. 

Bihar News: बिहार में पहली बार सेपकटकरा विश्व कप का आयोजन किया जा रहा है. आज (गुरुवार) से पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में 25 मार्च तक सेपकटकरा खेल होगा. इस वर्ल्ड कप में विश्व के 20 देश हिस्सा ले रहे हैं. 300 से ज्यादा खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों की भागीदारी इसमें रहेगी.

सेपकटकरा वर्ल्ड कप में भाग ले रहे देशों में जापान, म्यांमार, थाईलैंड, मलयेशिया, ईरान, वियतनाम, भारत, ब्राजील, पोलैंड, फ्रांस, नेपाल, श्रीलंका, न्यूजीलैंड, यूएसप, सिंगापुर, स्विट्जरलैंड, इंडोनेशिया, इटली, चीनी ताइपे शामिल है. इन टीमों के बीच सेपकटकरा का रोमांचक मुकाबला होगा.

सेपकटकरा खेल के रेगु, डब्लस और क्वाड में कुल सात स्पर्धाएं आयोजित होंगी. इसमें तीन महिला, तीन पुरुष और एक मिक्सड स्पर्धाएं शामिल हैं. मेजबान होने के नाते भारत की महिला और पुरुष टीम सभी स्पर्धाओं में शामिल होगी. 20 से 25 मार्च तक कुल 150 मैच खेले जाएंगे.

पहला मैच थाईलैंड और सिंगापुर के बीच होगा. शाम साढ़े पांच बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधिवत उद्घाटन करेंगे. फिर न्यूजीलैंड और भारत के बीच मुकाबला होगा. भारतीय टीम में पटना के बॉबी कुमार भी शामिल हैं. 

'बिहार के खिलाडियों का मनोबल बढ़ेगा'

बिहार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने कहा है कि सेपकटकरा वर्ल्ड कप की मेजबानी बिहार के लिए बहुत गर्व की बात है. राज्य में खेल और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध बिहार सरकार के निरंतर प्रयास से बिहार खेल की दिशा में नई ऊंचाईयों को छू रहा है. आज गांव-गांव तक खेल आंदोलन पहुंच चुका है और गांव की प्रतिभा का चयन कर उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी के रूप में तैयार किया जा रहा है. इस वर्ल्ड कप के बिहार में आयोजन से ना सिर्फ बिहार के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा बल्कि खेल के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिहार की छवि और सुदृढ़ होगी.

सेपकटकरा फेडरेशन ऑफ इंडिया और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के बीच हुए समझौते के अनुसार अगले एक वर्ष तक भारतीय सेपकटकरा टीम की जर्सी में बिहार का नाम लिखा रहेगा. यह ना सिर्फ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल के क्षेत्र में बिहार की छवि बनाने में सहायक होगा बल्कि पर्यटन उद्योग के लिए भी सकारात्मक रूप से प्रभावशाली रहेगा.

यह भी पढ़ें: सदन में मोबाइल देखकर सवाल पूछ रहे थे RJD विधायक तो भड़के नीतीश कुमार, CM ने कहा- 'ई कौची...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंटी यादव हत्याकांड: बिहार में आमरण अनशन पर बैठेंगे परिजन, आरोपियों को कड़ी सजा की करेंगे मांग
बंटी यादव हत्याकांड: बिहार में आमरण अनशन पर बैठेंगे परिजन, आरोपियों को कड़ी सजा की करेंगे मांग
Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव ने निशांत कुमार पर ली चुटकी, 'स्वास्थ्य मंत्री जी जो पजामा…'
तेज प्रताप यादव ने निशांत कुमार पर ली चुटकी, 'स्वास्थ्य मंत्री जी जो पजामा…'
बिहार: राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल की बड़ी कार्रवाई, DCLR समेत चार अधिकारियों के खिलाफ आरोपपत्र गठित
बिहार: राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल की बड़ी कार्रवाई, DCLR समेत चार अधिकारियों के खिलाफ आरोपपत्र गठित
तौलिया लपेटकर सुनवाई कर रहे थे ASI अंजनी कुमार सिंह, पड़ गया भारी, SP ने किया सस्पेंड
तौलिया लपेटकर सुनवाई कर रहे थे ASI अंजनी कुमार सिंह, पड़ गया भारी, SP ने किया सस्पेंड

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, एक हफ्ते बाद अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
Explained: यूक्रेन ने पिस्तौल से तोप को दी मात! कैसे दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश घुटनों पर, रूस के लिए कितनी बड़ी हार?
यूक्रेन ने पिस्तौल से तोप को दी मात! कैसे दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश रूस घुटनों पर आया?
Haiwaan First Look out: 'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
Embed widget