एक्सप्लोरर

Bihar School Holiday Calendar 2024: स्कूलों में छुट्टियों की कटौती पर बवाल, क्या कहते हैं शिक्षक और छात्र? Ground रिपोर्ट

Bihar School Holiday Reduction: एबीपी न्यूज़ की टीम पटना के मीठापुर स्थित राजकीय कन्या मध्य विद्यालय पहुंची. शिक्षक, शिक्षिकाओं और बच्चों से बातचीत की गई. पढ़िए उनकी प्रतिक्रिया.

पटना: बिहार का शिक्षा विभाग एक बार फिर से सुर्खियों में है. 2024 के कैलेंडर में छुट्टियों को लेकर भारी फेरबदल दिख रहा है. सोमवार (27 नवंबर) को जारी कैलेंडर में जन्माष्टमी, शिवरात्रि की छुट्टी खत्म हो गई है तो वहीं ईद-बकरीद की बढ़ी है. इसको लेकर बीजेपी नीतीश सरकार (Nitish Government) को घेर रही है. छुट्टियों में कटौती को लेकर सियासी बवाल मच गया है. इन सबके बीच पढ़िए एबीपी न्यूज़ की ग्राउंड रिपोर्ट. शिक्षक, शिक्षिकाओं और बच्चों ने अपनी बात कही है.

मंगलवार (28 नवंबर) को एबीपी न्यूज़ की टीम पटना के मीठापुर स्थित राजकीय कन्या मध्य विद्यालय पहुंची. शिक्षक, शिक्षिकाओं और बच्चों से बातचीत की. सरकारी स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने शिक्षा विभाग के फैसले का विरोध किया. अपनी नाराजगी जाहिर की तो वहीं स्कूली बच्चों ने शिक्षा विभाग के फैसले का समर्थन किया है, यह कहते हुए कि स्कूल खुला रहना चाहिए. बालक मध्य विद्यालय के परिसर में राजकीय कन्या मध्य विद्यालय, मध्य विद्यालय मीठापुर है.

'तीज, जिउतिया में महिलाओं को होगी दिक्कत'

एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए एक शिक्षिका ने कहा कि तीज, जिउतिया में छुट्टी रद्द की गई है. हम महिलाओं को काफी दिक्कत होगी. अन्य शिक्षकों ने कहा कि शिक्षक संघ के जरिये हम लोग शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मिलेंगे. रास्ता निकालने का आग्रह करेंगे. अभी 2024 आने में थोड़ा वक्त है. जो स्थिति रहेगी उस हिसाब से कदम उठाएंगे. सरकार हम लोगों को सैलरी देती है इसलिए जो कहा जाएगा वह करना है, लेकिन हम लोगों को क्या दिक्कत हो रही है वह भी देखना चाहिए.

'220 दिन से ज्यादा हो रही स्कूलों में पढ़ाई'

एक शिक्षक ने कहा कि यह जो कहा जा रहा कि साल में 220 दिन पढ़ाई होनी चाहिए इसलिए यह निर्णय लिया गया. शिक्षा के अधिकार अधिनियम का हवाला दिया जा रहा है, लेकिन सच तो यह है कि 220 दिनों से ज्यादा पढ़ाई स्कूलों में होती है. गर्मी छुट्टी भी अब 30 दिन रहेगी जिसमें शिक्षकों को आना है.

बता दें शिक्षा विभाग ने 2024 के लिए छुट्टियों का कैलेंडर जारी किया है. इसको लेकर बवाल हो रहा है. हिंदू पर्व की कुछ छुट्टियों को रद्द किया गया और कुछ में कटौती की गई है. मुस्लिम पर्व की छुट्टियों को बढ़ाया गया है. 2024 के कैलेंडर में अवकाश की संख्या 60 दिन है.

यह भी पढ़ें- मोहम्मद नीतीश, मो. लालू...! हिंदू पर्वों में छुट्टी की कटौती पर खूब बोले फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget