एक्सप्लोरर

बिहार: सफाईकर्मियों की गुंडागर्दी, मामूली विवाद में युवक की सड़क पर घसीट कर की पिटाई

दरभंगा नगर निगम के सिटी मैनेजर नागमणि सिंह ने कहा कि सफाई कर्मियों का आरोप है कि युवक ने भी उनकी पिटाई की थी. लेकिन उन्हें इस बात की थाने में शिकायत दर्ज करानी चाहिए थी.

दरभंगा: बिहार के दरभंगा नगर निगम के सफाईकर्मियों की गुंडागर्दी से आक्रोशित वार्ड-3 के लोगों ने शनिवार को सड़क जाम कर आगजनी और प्रदर्शन किया. उन्होंने नगर निगम और पुलिस प्रशासन से सफाईकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की. दरअसल, 1 जनवरी को सफाईकर्मियों का एक स्थानीय युवक से विवाद हो गया था, जिसके बाद शनिवार को बड़ी संख्या में सफाईकर्मी अपनी गाड़ियों के साथ मोहल्ले में आ धमके और सभी ने मिलकर युवक की सड़क पर घसीट कर पिटाई की.

इस घटना से मोहल्ले के लोग आक्रोशित हो गए और काफी देर तक सड़क जामकर हंगामा किया. इधर, घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची विश्वविद्यालय थाना की पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम हटाया और लोगों का गुस्सा शांत कराया. वहीं, नगर निगम के सिटी मैनेजर ने मामले में दोषी सफाई कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है.

घटना के संबंध में स्थानीय नरेश पासवान ने बताया कि 1 जनवरी को नगर निगम के सफाईकर्मी वार्ड नंबर 3 में सफाई के लिए पहुंचे थे. इसी दौरान मोहल्ले के एक युवक से सफाई को लेकर उनका विवाद हो गया था. हालांकि, मोहल्ले के लोगों ने उस विवाद को शांत कराया दिया था. लेकिन शनिवार को सुबह-सुबह नगर निगम के सफाई कर्मी पूरे शहर की सफाई गाड़ियों को लेकर मोहल्ले में आ धमके और युवक को घसीट कर ले जाने लगे.

उन्होंने बताया कि सफाईकर्मियों ने युवक की पिटाई भी की. इधर, मोहल्ले के लोगों ने सफाई कर्मियों के चंगुल से युवक को छुड़ाकर उसकी जान बचाई. फिलहाल, युवक गंभीर हालत में डीएमसीएच में इलाजरत है. स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक नगर निगम और पुलिस प्रशासन दोषी सफाईकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करता, तब तक वे आंदोलन करते रहेंगे.

उधर, मामले की जानकारी के बाद घटनास्थल पर पहुंचे दरभंगा नगर निगम के सिटी मैनेजर नागमणि सिंह ने कहा कि सफाई कर्मियों का आरोप है कि युवक ने भी उनकी पिटाई की थी. लेकिन उन्हें इस बात की थाने में शिकायत दर्ज करानी चाहिए थी. ऐसे में किसके बहकावे में आकर नगर निगम के सफाईकर्मी सारी गाड़ियों को लेकर मोहल्ले में पहुंचे और मारपीट की, इसकी जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी कर्मचारी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरपुर हादसा: घायल मरीजों को देखने पहुंचे निशांत कुमार, बोले- 'राज्य सरकार…'
मुजफ्फरपुर हादसा: घायल मरीजों को देखने पहुंचे निशांत कुमार, बोले- 'राज्य सरकार…'
खान सर पर भड़के तेज प्रताप यादव, 'ई खान जो है राजनीति करना चाहता है, इसको...'
खान सर पर भड़के तेज प्रताप यादव, 'ई खान जो है राजनीति करना चाहता है, इसको...'
लालू यादव और राबड़ी देवी को अब नहीं मिलेगी Z प्लस सुरक्षा, तेजस्वी यादव पर भी अपडेट
लालू यादव और राबड़ी देवी को अब नहीं मिलेगी Z प्लस सुरक्षा, तेजस्वी यादव पर भी अपडेट
खान सर से पुलिस की लंबी पूछताछ, दोनों गार्ड गिरफ्तार, रौशन आनंद की रिहाई की मांग के साथ प्रदर्शन
खान सर से पुलिस की लंबी पूछताछ, दोनों गार्ड गिरफ्तार, रौशन आनंद की रिहाई की मांग के साथ प्रदर्शन

वीडियोज

Breaking | Malviya Nagar Fire Update: होटल जला तो पता चला, सब मिले हैं जी! | Delhi News | Fire
Malviya Nagar Fire | Janhit: 'करप्शन' की 'आग' में पूरा परिवार खत्म! | Delhi News | Chitra Tripathi
Delhi Malviya Nagar Fire | Bharat Ki Baat: 1 परिवार, 8 जिंदगी...'सिस्टम' ने छीन ली! | Fire Accident
Sandeep Chaudhary: 'FLOP SYSTEM' की पोल-खेल Analysis! | Lavkesh Bajaj | Malviya Fire News | Delhi
Malviya Nagar Fire News | Mahadangal: कागजों मे ही कायदे कानूनहकीकत में तबाही और मौत? | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
28 साल में पहली बार टूट, विधायकों के बाद अब सांसदों के बागी होने का खतरा, कैसे अकेली पड़ गईं ममता?
28 साल में पहली बार टूट, विधायकों के बाद अब सांसदों के बागी होने का खतरा, कैसे अकेली पड़ गईं ममता?
छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव के नतीजे घोषित, BJP-कांग्रेस के बीच टक्कर, किसने कितनी सीटें जीतीं?
छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव के नतीजे घोषित, BJP-कांग्रेस के बीच टक्कर, किसने कितनी सीटें जीतीं?
Don 3 Row: 'एकतरफा फैसला ठीक नहीं', FWICE के फैसले पर पूनम ढिल्लों ने जताई नाराजगी, रणवीर सिंह का किया सपोर्ट
'एकतरफा फैसला ठीक नहीं', FWICE के फैसले पर पूनम ढिल्लों ने जताई नाराजगी, रणवीर सिंह का किया सपोर्ट
ROKO के संन्यास के बाद टीम इंडिया बेदम, आंकड़ों ने खोली शुभमन गिल की कप्तानी की पोल
ROKO के संन्यास के बाद टीम इंडिया बेदम, आंकड़ों ने खोली शुभमन गिल की कप्तानी की पोल
BJP ने राज्यसभा चुनाव के लिए की उम्मीदवारों की घोषणा, सतीश पूनिया समेत जानें किसे-किसे दिया मौका
BJP ने राज्यसभा चुनाव के लिए की उम्मीदवारों की घोषणा, सतीश पूनिया समेत जानें किसे-किसे दिया मौका
न इस्तीफा, न नई पार्टी... अन्नामलाई के पार्टी छोड़ने पर तमिलनाडु बीजेपी चीफ ने दिया ये जवाब
न इस्तीफा, न नई पार्टी... अन्नामलाई के पार्टी छोड़ने पर तमिलनाडु बीजेपी चीफ ने दिया ये जवाब
बासमती की खेती से चमकेगी किसानों की किस्मत, इन सीक्रेट तरीकों से बढ़ेगा उत्पादन
बासमती की खेती से चमकेगी किसानों की किस्मत, इन सीक्रेट तरीकों से बढ़ेगा उत्पादन
Germany Visa: जर्मनी में पढ़ाई के लिए कैसे मिलता है वीजा, इंटरव्यू में पूछे जाते हैं कौन-कौन से सवाल?
जर्मनी में पढ़ाई के लिए कैसे मिलता है वीजा, इंटरव्यू में पूछे जाते हैं कौन-कौन से सवाल?
Embed widget