एक्सप्लोरर

Bihar Government Job: बिहार में निकले हेड टीचर के 40 हजार पदों के लिए आज से शुरू हुए आवेदन, इस डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

BPSC Head Teacher Recruitment 2022: बिहार में हेड टीचर के पदों पर बंपर भर्तियां निकली हैं. आज से इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है. जानिए कौन कर सकता है अप्लाई और क्या है लास्ट डेट.

Bihar BPSC Head Teacher Recruitment 2022 Registration Begins: बिहार में बंपर सरकारी नौकरियां (Bihar Government Job) निकली हैं. बीपीएससी (BPSC Recruitment 2022) ने हेड टीचर के 40 हजार से अधिक पदों पर वैकेंसी निकाली हैं, जिनके लिए आज यानी 28 मार्च से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. बीपीएससी प्रधान शिक्षक (BPSC Head Teacher Recruitment 2022) पदों पर आवेदन केवल ऑनलाइन हो सकते हैं. अगर आप भी बिहार में शिक्षक पदों पर सरकारी नौकरी (Bihar Sarkari Naukri) पाना चाहते हों तो इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

जरूरी तारीखें –

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC Bihar Head Teacher Bharti 2022) के हेड टीचर पदों पर आवेदन आज से शुरू हो गए हैं और इनके लिए अप्लाई करने की अंतिम तारीख 22 अप्रैल 2022 है.

वैकेंसी विवरण –

इस रिक्रूटमेंट ड्राइव (BPSC Head Teacher Recruitment 2022) के माध्यम से प्रधान शिक्षक के कुल 40,506 पद भरे जाएंगे. इनमें से 13,761 पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित किए गए हैं. इसके अलावा जनरल कैटेगरी के लिए 16204 पद, ओबीसी के लिए 4,861 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 4046 पद, एससी और एससटी श्रेणी के लिए क्रमश: 6477 और 418 पद रखे गए हैं. जिलेवार वैकेंसीज देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.

इस वेबसाइट से करें अप्लाई –

इन पदों के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल करने और नोटिस देखने के लिए आपको इस वेबसाइट पर जाना होगा - bpsc.bih.nic.in नोटिस देखने के लिए यहां क्लिक करें. बिहार हेड टीचर पदों पर आवेदन इस वेबसाइट से किए जा सकते हैं - onlinebpsc.bihar.gov.in आवेदन करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.

क्या है शैक्षिक योग्यता –

बिहार हेड टीचर पदों के लिए आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया हो. साथ ही उसके पास डीलिड, बीटी, बीएड, बीए बीएड, बीएससी बीएड बीलिड आदि कि डिग्री भी होनी चाहिए. डिटेल देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर दिया नोटिस चेक कर लें. आधिकारिक वेबसाइट पर जानें के लिए यहां क्लिक करें. 

60 वर्ष तक के कैंडिडेट कर सकते हैं अप्लाई –

इन पदों के लिए अधिकतम 60 वर्ष तक के कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं. इसके साथ ही जरूरी है कि कैंडिडेट को कम से कम आठ साल शिक्षण कार्य करने का अनुभव हो तभी वह आवेदन कर सकता है.

आवेदन शुल्क और सैलरी –

बीपीएससी हेड टीचर पदों पर चयनित होने पर कैंडिडेट को महीने के तीस हजार रुपए सैलरी दी जाएगी. जहां तक आवेदन शुल्क की बात है तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए अनारक्षित श्रेणी के लिए शुल्क 750 रुपए है. जबकि आरक्षित श्रेणी, महिला उम्मीदवार और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी को शुल्क के रूप में 200 रुपए देने हैं.

यह भी पढ़ें:

Sarkari Naukri Alert: ऑर्डिनेंस फैक्ट्री, चंद्रपुर में निकली वैकेंसी, बिना परीक्षा के होगा सेलेक्शन, जानिए कैसे करना है अप्लाई 

North Eastern Railway Recruitment 2022: रेलवे रिक्रूटमेंट सेल, गोरखपुर ने स्पोर्ट्स कोटा के अंतर्गत निकाली भर्ती, ये है लास्ट डेट 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget