एक्सप्लोरर

Watch: पत्नी राबड़ी देवी संग सारण के लिए निकले लालू यादव, बेटी रोहिणी आचार्य के लिए मांगेंगे वोट

Elections 2024: सारण लोकसभा सीट से लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य मैदान में हैं. रोहिणी आचार्य लगातार जनसंपर्क अभियान चला रही हैं. लोगों से मिल रही हैं. अब लालू-राबड़ी भी जा रहे हैं.

Bihar Lok Sabha Elections: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) अपनी पत्नी राबड़ी देवी (Rabri Devi) संग बुधवार (17 अप्रैल) की सुबह पटना स्थित आवास से सारण के लिए रवाना हुए. सारण लोकसभा सीट से उन्होंने अपनी बेटी रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) को टिकट दिया है. इस सीट पर पांचवें चरण में मतदान होना है. पांचवें चरण की वोटिंग 20 मई को है. रोहिणी आचार्य भी पटना से साथ ही निकली हैं.

सारण क्षेत्र में प्रचार के लिए निकले लालू यादव

हालांकि आज से पहले लालू यादव या राबड़ी देवी अपनी बेटी रोहिणी आचार्य के लिए वोट मांगने के लिए सारण नहीं गए थे. आज पहला मौका है. सारण में लालू यादव के समर्थक उनके स्वागत के लिए तैयार हैं. कहा जा रहा है कि सारण में पार्टी के ही एक कार्यालय का भी उद्घाटन होना है.

पहली बार चुनाव लड़ रहीं रोहिणी आचार्य

बता दें कि लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य पहली बार कोई चुनाव लड़ रही हैं. वह अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं. उन्होंने दावा किया है कि इस बार जनता उन्हें ही वोट देगी. देखा जाए तो लालू यादव की बेटियों में मीसा भारती के बाद रोहिणी आचार्य ही हैं जो सबसे अधिक राजनीति में सक्रिय रही हैं.

रोहिणी आचार्य पहले अपने बेबाक ट्वीट के जरिए चर्चा में आईं और फिर लालू यादव को किडनी देकर सुर्खियों में आ गईं. अब चुनाव में सारण की जनता उनका कितना साथ देगी यह देखने वाली बात होगी. रोहिणी आचार्य का मुकाबला बीजेपी के राजीव प्रताप रूडी से है. राजीव प्रताप रूडी की स्थिति सारण में काफी मजबूत है. सारण सीट बीजेपी के लिए गढ़ है. हालांकि रोहणी का दावा है कि उन्हें जनता का पूरा समर्थन मिल रहा है. उनकी जीत पक्की है. 

यह भी पढ़ें- Bihar Lok Sabha Elections: पहले चरण के लिए धुआंधार प्रचार का आज अंतिम दिन, बिहार में 4 सीटों पर 19 अप्रैल को वोटिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget