एक्सप्लोरर

Bihar Lok Sabha Elections: पहले चरण के लिए धुआंधार प्रचार का आज अंतिम दिन, बिहार में 4 सीटों पर 19 अप्रैल को वोटिंग

Lok Sabha Elections: पहले चरण में जमुई, नवादा, गया और औरंगाबाद सीट पर चुनाव है. आज शाम पांच बजे तक ही चुनावी प्रचार हो सकेगा. पांच बजे के बाद लाउडस्पीकर से प्रचार नहीं होगा.

Lok Sabha Elections 2024: पहले चरण के लोकसभा चुनाव के लिए आज (17 अप्रैल) प्रचार का अंतिम दिन है. 19 अप्रैल को वोटिंग होगी. ऐसे में आज अंतिम दिन प्रत्याशियों के समर्थन में वोट के लिए धुआंधार प्रचार होगा. पहले चरण में बिहार की चार लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग होनी है. बुधवार शाम पांच बजे चुनावी शोर थम जाएगा. पहले चरण में जमुई, नवादा, गया और औरंगाबाद सीट पर चुनाव है. इसमें गया और जमुई सुरक्षित सीट है.

शाम पांच बजे तक ही चुनावी प्रचार हो सकेगा. पांच बजे के बाद लाउडस्पीकर से प्रचार नहीं होगा. सभी प्रत्याशियों को आदर्श आचार संहिता का पालन करना होगा. ऐसे में वो घर-घर जाकर अपने लिए वोट मांगेंगे. राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी ओर से पहले चरण की सभी चार सीटों पर जीत के लिए कमर कस ली है.

चार सीटों में कहां से कौन उम्मीदवार?

गया सीट से एनडीए के प्रत्याशी जीतन राम मांझी मैदान में हैं. वहीं उन्हें इस सीट से टक्कर देने के लिए महागठबंधन से कुमार सर्वजीत को उतारा गया है. वहीं औरंगाबाद सीट की बात की जाए तो यहां से बीजेपी के वर्तमान सांसद सुशील कुमार सिंह हैं और फिर से उन्हीं को मौका मिला है. इस सीट से आरजेडी ने अभय कुशवाहा को अपना प्रत्याशी बनाया है.

नवादा सीट में बीजेपी ने विवेक ठाकुर को प्रत्याशी बनाया है. यहां से आरजेडी ने श्रवण कुशवाहा को मैदान में उतारा है. इस सीट से निर्दलीय विनोद यादव और गुंजन कुमार सिंह भी चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं जमुई की बात करें तो यहां से चिराग पासवान के जीजा अरुण भारती मैदान में हैं. आरजेडी ने यहां से अर्चना रविदास को मौका दिया है. इन चार सीटों से कई उम्मीदवारों ने निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए भी पर्चा भरा है. हालांकि मुख्य रूप से लड़ाई एनडीए और महागठबंधन के बीच है.

यह भी पढ़ें- VIP Candidate Gopalganj: मुकेश सहनी ने गोपालगंज से चंचल पासवान को बनाया प्रत्याशी, मोतिहारी से कौन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget