एक्सप्लोरर

Samastipur Murder: लव ट्रायंगल में 8वीं कक्षा के छात्र की हत्या! समस्तीपुर में लाश मिलने के बाद मचा हड़कंप

Samastipur Crime News: रोसड़ा थाना क्षेत्र के भिरहा गांव का मामला है. मृतक कन्हैया के बड़े भाई का कहना है कि नाबालिग लड़की और उसके प्रेमी ने उनके भाई का मर्डर किया है.

Samastipur News: समस्तीपुर के रोसड़ा थाना क्षेत्र के भिरहा गांव में बीते सोमवार (19 अगस्त) को आठवीं कक्षा के एक छात्र का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया. लीची के पेड़ से शव लटका हुआ था. मृतक की पहचान भिरहा पूर्व पंचायत के वार्ड नंबर 12 निवासी राजमिस्त्री पप्पू दास के पुत्र कन्हैया कुमार (16 वर्ष) के रूप में की गई है. 

सोमवार की सुबह जब कुछ महिलाएं शौच के लिए गईं तो देखा कि लीची के पेड़ से एक शव लटक रहा है. शव को देख महिलाओं ने गांव आकर लोगों को जानकारी दी. सूचना मिलते ही स्थानीय मुखिया लालटून पासवान समेत गांव के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई. शव की पहचान होने पर मृतक के परिजन भी पहुंचे. 

एक लड़की और युवक को हिरासत में लिया गया

हत्या के विरोध में परिजनों ने आक्रोशित लोगों के साथ मिलकर हनुमान नगर चौक के पास शव को रखकर आगजनी कर बांस-बल्ला लगाकर रोसड़ा-सिंघिया मुख्य पथ को जाम कर दिया. पुलिस ने करीब पांच घंटे बाद लोगों को समझाते हुए आरोपित लड़की और एक युवक को हिरासत में लिया जिसके बाद जाम को समाप्त करवाया. फिलहाल दोनों आरोपी से पुलिस पूछताछ में जुटी है. 

इस मामले में लव ट्रायंगल का एंगल भी सामने आ रहा है. पुलिस ने मृतक के घर से 20 मीटर की दूरी पर रहने वाली एक नाबालिग लड़की और एक डीजे संचालक को हिरासत में लिया है. बताया जाता है कि डीजे संचालक और नाबालिग का अफेयर पहले से चल रहा था. दो महीने से कन्हैया लड़की के करीब आ गया था. परिजनों का आरोप है कि नाबालिग लड़की और डीजे संचालक राकेश ने मिलकर कन्हैया की हत्या कर दी है.

मृतक कन्हैया के बड़े भाई कृष्ण का कहना है कि नाबालिग लड़की और उसके प्रेमी डीजे संचालक राकेश ने मेरे भाई का मर्डर किया है. शव को लीची के पेड़ से लटकाया गया ताकि मामला आत्महत्या का लगे. इस संबंध में रोसड़ा थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि परिवार वालों के आरोप पर मृतक के पड़ोस में रहने वाली लड़की को हिरासत में लिया गया है. डीजे संचालक से भी पूछताछ की जा रही है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद साफ हो पाएगा कि कन्हैया की मौत कैसे हुई है. 

यह भी पढ़ें- देख लीजिए नीतीश जी नालंदा में क्या हुआ! छेड़खानी का केस नहीं उठाने पर महिला की हत्या, पति ने भागकर बचाई जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव के बीच RJD सांसद का तंज, 'प्रशांत किशोर बीच में टांग अड़ाने चले आए'
बांकीपुर उपचुनाव के बीच RJD सांसद का तंज, 'प्रशांत किशोर बीच में टांग अड़ाने चले आए'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
मुंगेर: आतंकी से साठ गांठ रखने वाला युवक गिरफ्तार, PAK गैंगस्टर से संपर्क, दिल्ली को दहलाने की थी साजिश!
मुंगेर: आतंकी से साठ गांठ रखने वाला युवक गिरफ्तार, PAK गैंगस्टर से संपर्क, दिल्ली को दहलाने की थी साजिश!
बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1; जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget