एक्सप्लोरर

देख लीजिए नीतीश जी नालंदा में क्या हुआ! छेड़खानी का केस नहीं उठाने पर महिला की हत्या, पति ने भागकर बचाई जान

Bihar Crime News: नालंदा के करायपरसुराय थाना इलाके के लोहड़ा पेट्रोल पंप के पास की घटना है. घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपित फरार हैं. पुलिस जांच कर रही है.

Nalanda News: बिहार में अपराधी इस कदर बेखौफ हैं कि सुशासन की सरकार पर सवाल उठ रहे हैं. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) लगातार दावा कर रहे हैं कि प्रदेश में अपराधियों को छोड़ा नहीं जाएगा लेकिन राज्य में हो रही घटनाओं से ऐसा लग रहा है कि बदमाशों में भय का माहौल खत्म हो गया है. इस बार बिहार के नालंदा से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. करायपरसुराय थाना इलाके के लोहड़ा पेट्रोल पंप के पास सोमवार (19 अगस्त) की रात बदमाशों ने दंपती पर हमला बोल दिया. महिला की गोली मारकर हत्या कर दी जबकि पति ने भागकर अपनी जान बचाई.

मृतक महिला की पहचान मखदुमपुर गांव निवासी शिव कुमार यादव की 32 वर्षीय पत्नी बबीता देवी के रूप में हुई है. मौके से भागने के बाद शिव कुमार यादव ने घटना की सूचना परिजनों को दी. इसके बाद सूचनाय मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची. यह पूरा मामला छेड़खानी के एक केस जुड़ा हुआ है. 

बताया जाता है कि बबीता देवी ने 2021 में गांव के साहुल कुमार समेत पांच लोगों पर छेड़खानी का केस दर्ज कराया था. इस केस में आरोपित को कुछ दिन बाद ही सजा होनी थी. इससे पहले ही महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपित फरार हैं. 

बाजार से लौट रहे थे पति-पत्नी

घटना के संबंध में महिला के पति शिव कुमार यादव ने बताया कि वे लोग बाजार से घर लौट रहे थे. इसी दौरान गांव के ही लोगों ने सुनसान इलाके में घेर लिया. फिर मेरे साथ मारपीट की. सभी बदमाश हथियार लिए हुए थे. फायरिंग की तो अंधेरा होने के कारण पत्नी को छोड़कर वह छुप गए. इसके बाद बदमाशों ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी. गोली मारने के बाद सभी बदमाश फरार हो गए. गोली मारने वाला बदमाश गांव का ही है. सभी बदमाशों पर मेरी पत्नी ने छेड़खानी का केस किया था. कुछ ही माह में इस केस का फैसला होने वाला था.

इस मामले में करायपरसुराय थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की गोली मारकर हत्या की गई है. गांव के ही लोगों पर हत्या का आरोप लगाया जा रहा है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. पूछताछ में बताया गया है कि गांव के लोगों से विवाद चल रहा था. इसी को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है. पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. 

यह भी पढ़ें- Bihar Crime News: आरा में किशोरी के साथ रेप के मामले में पुलिस की जबरदस्त कार्रवाई, मुख्य आरोपित सहित 4 धराए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget