एक्सप्लोरर

ट्रांसफार्मर में बार-बार लग रही थी आग, मिस्त्री बोला- भूत-पिशाच का साया है, लोगों ने बुला लिया तांत्रिक

Samastipur News: मामला समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर के रहटौली गांव के दलित टोले का बताया जा रहा है. स्थानीय मुखिया की पहल पर ट्रांसफार्मर के नीचे भगत बुलाकर गाजे-बाजे के साथ विधि विधान से पूजा कराई गई.

Samastipur News: कहने को तो हम 21वीं सदी में जी रहे हैं लेकिन अंधविश्वास का खेल आज भी जारी है. लोग भूत, पिशाच, काला जादू, टोना जैसी मानसिकता से नहीं निकल पा रहे हैं. पहले लोगों के लिए ओझा और तांत्रिक को बुलाया जाता था और अब बिजली के ट्रांसफार्मर के लिए भी बुलाया जाने लगा है. पूरा मामला समस्तीपुर का है. बीते गुरुवार (01 अगस्त) को शिवाजीनगर में अजब-गजब तस्वीर देखने को मिली.

दरअसल, गांव में लोगों ने बिजली के ट्रांसफार्मर से भूत-पिशाच के साए को हटवाने के लिए भगत को बुलाया और पूजा-पाठ करवाने लगे. मामला रहटौली गांव के एक दलित टोले का बताया जा रहा है. टोले में बिजली के ट्रांसफार्मर में बार-बार आग लग जा रही थी. एक दिन मिस्त्री ने लोगों को कह दिया कि लगता है इस ट्रांसफार्मर पर भूत-पिशाच का साया है. इसके बाद लोगों ने तांत्रिक को बुला लिया.

स्थानीय मुखिया की पहल पर हुई पूजा-पाठ

बताया जाता है कि ग्रामीणों ने स्थानीय मुखिया की पहल पर ट्रांसफार्मर के नीचे भगत बुलाकर गाजे-बाजे के साथ विधि विधान से पूजा-पाठ करवाई. इस दौरान भगत के शरीर पर देवता भी आ गए. उसने भगत को बताया कि उक्त ट्रांसफार्मर पर कोई भूत प्रेत नहीं है, बल्कि विभाग के मिस्त्री और जेई बदमाशी कर रहा है. बिजली विभाग की लापरवाही के कारण ही ट्रांसफार्मर ठीक नहीं हो रहा है. अंधविश्वास के चक्कर में इस अजूबे कहानी की खूब चर्चा हो रही है.

पंचायत के मुखिया ने क्या कहा?

पंचायत के मुखिया प्रेम कुमार सहनी ने बताया कि रहटौली पंचायत के वार्ड 5 में लगे ट्रांसफार्मर पर करीब 2 माह से खेल चल रहा है. विभागीय अधिकारी से लेकर प्रखंड स्तर तक के अधिकारी को कई बार सूचना देने के बावजूद भी इस पर संज्ञान नहीं लिया गया. नल जल भी बंद पड़ा हुआ है. ग्रामीण आकर हमारे घर पर कहते हैं कि कुछ कीजिए. बिजली पानी के लिए हम लोग त्राहिमाम कर रहे हैं. मिस्त्री कहता है कि ट्रांसफार्मर पर भूत पिशाच है, इसलिए परेशान होकर लोगों ने भगत को बुलाकर झाड़-फूंक कराया.

इस संबंध में शिवाजीनगर के जेई आकाश वर्मा ने बताया कि मेरे संज्ञान में पहली बार यह मामला आया है. ऐसी कोई जानकारी नहीं है कि ट्रांसफार्मर में एक-एक घंटा पर प्रॉब्लम होता था. मीडिया के माध्यम से ही जानकारी मिली है. स्थल का निरीक्षण करते हुए समस्या का समाधान कराया जाएगा.

यह भी पढ़ें- मुकेश सहनी से मिले तेजस्वी यादव, लॉ एंड ऑर्डर पर उठाए सवाल, CM नीतीश कुमार को लेकर क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के 12 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, पटना सहित कई इलाकों में झमाझम बरसात
बिहार के 12 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, पटना सहित कई इलाकों में झमाझम बरसात
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
न घर, न गाड़ी... बांकीपुर के BJP उम्मीदवार नीरज सिन्हा की संपत्ति जानकर रह जाएंगे हैरान
न घर, न गाड़ी... बांकीपुर के BJP उम्मीदवार नीरज सिन्हा की संपत्ति जानकर रह जाएंगे हैरान
तेज प्रताप यादव की अब टीवी शो में एंट्री, पवन सिंह संग रिश्तों पर बोले- 'चंद लोग…'
तेज प्रताप यादव की अब टीवी शो में एंट्री, पवन सिंह संग रिश्तों पर बोले- 'चंद लोग…'

वीडियोज

Breaking | US Iran War | Hormuz Strait: होर्मुज पर कंट्रोल को लेकर ईरान ने धमका दिया! | Trump
Breaking | US Massive Attack on Iran: ईरान के 70 ठिकानों पर ट्रंप का विनाशक अटैक! | Khamenei
Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
सांसद राजकुमार रोत के गनमैन पर जानलेवा हमला, साथी कांस्टेबल ने शराब के नशे में चाकू से किया वार
सांसद राजकुमार रोत के गनमैन पर जानलेवा हमला, साथी कांस्टेबल ने शराब के नशे में चाकू से किया वार
127 किलो का क्रिकेटर, एक कैच से बन गया था वर्ल्ड कप का हीरो, अब कहां हैं बरमूडा के ड्वेन लेवरॉक?
127 किलो का क्रिकेटर, एक कैच से बन गया था वर्ल्ड कप का हीरो, अब कहां हैं बरमूडा के ड्वेन लेवरॉक?
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
एक ही खर्च में डबल कमाई! मछली पालन के साथ बिना मिट्टी के सब्जियां उगाने का ये है जादुई फॉर्मूला
एक ही खर्च में डबल कमाई! मछली पालन के साथ बिना मिट्टी के सब्जियां उगाने का ये है जादुई फॉर्मूला
E20 को लेकर सख्त हुई सरकार, ऐसे लोगों पर दिए कड़े एक्शन के निर्देश, जानिए क्या है मामला?
E20 को लेकर सख्त हुई सरकार, ऐसे लोगों पर दिए कड़े एक्शन के निर्देश, जानिए क्या है मामला?
Embed widget