एक्सप्लोरर

बिहार के शुभम ने UPSC में किया टॉप, दूसरे अटेम्प्ट में 290वां रैंक लाकर नहीं थे संतुष्ट, तीसरी बार में बने टॉपर

शुभम के पिता ने बताया कि साल 2018 में आईआईटी मुम्बई से सिविल इंजीनियरिंग कम्पलीट करने के बाद बिना तैयारी के उन्होंने परीक्षा दी थी. लेकिन उसमें वे सफल नहीं रहे. इसके बाद वे तैयारी में जुट गए थे.

पटना: बिहार के शुभम ने यूपीएससी (UPSC) की परीक्षा में देशभर में पहला रैंक लाकर परिजनों समेत राज्य का नाम रौशन किया है. बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड के कुम्हडी गांव निवासी शुभम कुमार के टॉपर बनने के बाद गांव में खुशी की लहर है. शुभम के पिता देवानंद सिंह ग्रामीण बैंक के मैनेजर हैं. जबकि उनकी मां गृहणी हैं. दो भाई-बहनों में शुभम छोटे हैं. उन्होंने तीसरी बार में प्रतियोगिता में टॉप किया. पहली बार उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा होने के बाद प्रतियोगी परीक्षा दी थी. लेकिन उनका चयन नहीं हुआ था.

तीसरी बार में किया टॉप 

उसके बाद दूसरे अटेम्प्ट में उन्होंने 290 रैंक हासिल किया. लेकिन इससे वो संतुष्ट नहीं थे. इसलिए ट्रेनिंग के साथ-साथ तैयारी की और तीसरी बार परीक्षा में बैठे और टॉपर बन गए. एबीपी से खास बातचीत के दौरान शुभम के पिता दयानंद सिंह ने बताया कि शुभम फिलहाल पुणे में ट्रेनिंग कर रहे हैं. पिछले साल भी परीक्षा में उन्होंने सफलता हासिल की थी. 290 उनका रैंक था. उन्हें इंडियन डिफेंस एकाउंट्स सर्विस मिला था.

एक साल ट्रेनिंग पूरा हुआ

दयानंद सिंह ने बताया कि वो फिलहाल अंडर ट्रेनिंग हैं. अभी एक साल ट्रेनिंग पूरा हुआ है. ट्रेनिंग के बीच में उन्होंने तैयारी की और फिर परीक्षा दी. उन्होंने बताया कि साल 2018 में आईआईटी मुम्बई से सिविल इंजीनियरिंग कंप्लीट करने के बाद बिना तैयारी के उन्होंने परीक्षा दी थी. लेकिन उसमें वे सफल नहीं रहे. साल 2019 में तैयारी के साथ उन्होंने परीक्षा दी और रैंक होल्डर बने.

शुभम के पिता ने बताया कि उनकी प्राथमिक शिक्षा विद्या विहार, पड़ौरा से पूरी हुई. 2012 में उन्होंने मैट्रिक पास किया. जबकि इंटर की पढ़ाई उन्होंने झारखंड के बोकारो के चिन्मया से की और 2014 में परीक्षा पास की. इसके बाद उन्होंने स्नातक की डिग्री ली. बता दें कि शुभम की बहन भी आईआईटियन हैं. वहीं, भाभा में वैज्ञानिक हैं.

यह भी पढ़ें -

Gopalganj News: गोपालगंज के डीएम ने डॉक्टरों को दी चेतावनी, कहा- ईमानदारी से करें यह काम

बिहारः कोर्ट ने फिर सुनाया अनोखा फैसला, '5 बच्चों को 6 माह तक मुफ्त में देना होगा आधा-आधा लीटर दूध'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दक्षिण बिहार में मानसून हुआ एक्टिव, पटना समेत कई जिलों में झमाझम बारिश; जानें IMD का अपडेट
दक्षिण बिहार में मानसून हुआ एक्टिव, पटना समेत कई जिलों में झमाझम बारिश; जानें IMD का अपडेट
बांकीपुर उपचुनाव के लिए आज से नामांकन शुरू, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट ने बदला सियासी समीकरण
बांकीपुर उपचुनाव के लिए आज से नामांकन शुरू, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट ने बदला सियासी समीकरण
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर पर BJP की पहली प्रतिक्रिया, JDU ने भी कर दी भविष्यवाणी!
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर पर BJP की पहली प्रतिक्रिया, JDU ने भी कर दी भविष्यवाणी!
Bihar Crime News: डबल मर्डर से हिला बिहार, ​बांका में 2 युवकों को बदमाशों ने घेर कर मारी गोली
डबल मर्डर से हिला बिहार, ​बांका में 2 युवकों को बदमाशों ने घेर कर मारी गोली

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम पर एजुकेशनल कैंपस पर मचा बवाल? BJP ने कर दी ये बड़ी मांग 
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम के कैंपस पर बवाल? BJP ने कर दी ये मांग 
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
जिस मुस्लिम देश ने पाकिस्तान संग मिलकर ईरान को मनाया, वहां क्यों पहुंचे एस जयशंकर? अमेरिका भी जाएंगे
जिस मुस्लिम देश ने पाकिस्तान संग मिलकर ईरान को मनाया, वहां क्यों पहुंचे एस जयशंकर? अमेरिका भी जाएंगे
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Welcome To The Jungle BO Day 10: नई 'अल्फा' के आगे दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
Haunted Beach In India: ये भारत का सबसे डरावना बीच, हर तरफ है भटकती आत्माओं का साया? डरा देंगी ये घटनाएं
ये भारत का सबसे डरावना बीच, हर तरफ है भटकती आत्माओं का साया? डरा देंगी ये घटनाएं
ये हैं टचस्क्रीन वाले 5 किफायती स्कूटर, लिस्ट में कौन-कौन से नाम शामिल? जानें डिटेल्स
ये हैं टचस्क्रीन वाले 5 किफायती स्कूटर, लिस्ट में कौन-कौन से नाम शामिल? जानें डिटेल्स
Embed widget