एक्सप्लोरर

Pappu Yadav: हाथ में नोटों की गड्डी... सामने खड़े लोग, पप्पू यादव क्यों बांटने लगे 500-500 रुपये?

Pappu Yadav News: पप्पू यादव का पैसा बांटने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो शनिवार का बताया जा रहा है. वह बाढ़ पीड़ितों की मदद करने पहुंचे थे.

Pappu Yadav Distributing 500 Rupees: पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीत दर्ज करने वाले सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव लोगों की मदद करने में कभी पीछे नहीं रहते. सांसद बनने से पहले भी वह जनता की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते थे. अब सांसद बन जाने के बाद भी जनता का ख्याल रख रहे हैं. हाथों में नोट की गड्डी लेकर एक बार फिर वह अपने क्षेत्र के लोगों की मदद करते दिख रहे हैं. लोगों को 500-500 रुपये बांट रहे हैं. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है. 

इस वीडियो को देखकर एक तरफ जहां कुछ लोग पप्पू यादव की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ लोग नियम-कानून का भी हवाला दे रहे हैं और इसे गलत भी ठहरा रहे हैं. वायरल हो रहा वीडियो बीते शनिवार (31 अगस्त) का बताया जा रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि पप्पू यादव कार के ऊपर से निकलकर हाथ के नीचे तकिया लगाकर आराम से लोगों को 500-500 के नोट बांट रहे हैं. एक-एक कर बारी-बारी से लोगों को पैसे दिए जा रहे हैं. वीडियो में पैसे लेने में सबसे अधिक महिलाओं की भीड़ दिख रही है.

क्यों बांटे गए 500-500 रुपये?

सांसद पप्पू यादव के मीडिया मैनेजमेंट देखने वाले विनीत कुमार ने बताया है कि यह वीडियो शनिवार का है. पप्पू यादव पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के रुपौली प्रखंड स्थित भौआ प्रवल पंचायत के जंगलटोला, टोपरा, बिंद टोली, बलिया और सधोपुर गांव में बाढ़ पीड़ितों मिलने गए थे. यहां सांसद पप्पू यादव ने करीब बाढ़ पीड़ितों के बीच करीब दो लाख रुपये बांटे. 

पप्पू यादव पहले भी करते आए हैं मदद

बता दें कि पप्पू यादव का ये अंदाज कोई नया नहीं है. इससे पहले भी वह मदद करते नजर आए हैं. किसी के यहां कोई भी घटना हो या कोई और समस्या हो तो वो जरूर पहुंचते हैं. आर्थिक रूप से भी मदद करते हैं. बीते रविवार को भी उनका एक वीडियो वायरल हुआ. बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा में एक नंबर से पीछे रह गईं भागलपुर की सबल परवीन को पप्पू यादव ने आर्थिक मदद का भरोसा दिया. कहा कि दो वर्षों तक पढ़ाई के लिए वो 5000 रुपये हर महीने देंगे. पहले महीने का 5000 हाथों-हाथ दे भी दिया. बता दें कि कुछ साल पहले पटना में जब राजेंद्र नगर समेत कई इलाके डूब गए थे तब भी पप्पू यादव मदद के लिए उतरे थे. लोगों के घरों तक खाना-पानी पहुंचा रहे थे.

यह भी पढ़ें- केसी त्यागी 'साइड' नहीं हुए... 'साइड' किए गए! नीतीश कुमार के मन में क्या चल रहा? | Inside Story

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में BJP को सता रहा हार का डर? खेला हिंदुत्व कार्ड!
बांकीपुर में BJP को सता रहा हार का डर? खेला हिंदुत्व कार्ड!
Exclusive: तेजस्वी का अल्टीमेटम! कल तक मांगें नहीं मानीं तो बिहार बंद!
Exclusive: तेजस्वी का अल्टीमेटम! कल तक मांगें नहीं मानीं तो बिहार बंद!
नवादा में 8 वर्षीय नाबालिग की अपहरण के बाद हत्या, दुष्कर्म की आशंका
नवादा में 8 वर्षीय नाबालिग की अपहरण के बाद हत्या, दुष्कर्म की आशंका
राहुल गांधी और अखिलेश का नाम लेकर गिरिराज सिंह बोले, 'मुझे समझ…'
राहुल गांधी और अखिलेश का नाम लेकर गिरिराज सिंह बोले, 'मुझे समझ…'

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उनको तो...'
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उनको तो...'
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Embed widget