एक्सप्लोरर

बिहार: वाहन चेकिंग के दौरान 67 लाख रुपये बरामद, जांच में जुटी पुलिस

सीओ ने बताया कि कैश लेकर जा रहे युवकों से प्राप्त कागजात के आधार पर छानबीन की जा रही है. जब्त की गयी राशि को जिलास्तरीय अभ्यर्थी व्यय कोषांग को सुपुर्द कर दिया गया है.

समस्तीपुर: बिहार विधानसभा चुनाव में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के जिला प्रशासन की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में मंगलवार को उजियारपुर के उड़नदस्ता पदाधिकारी सह सीओ संजय कुमार महतो पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर एनएच-28 पर सघन वाहन जांच अभियान चला रहे थे.

बैग से मिले लाखों रुपये

इसी दौरान एनएच से गुजर रही एक बोलेरो को जांच के लिए रोका गया. तलाशी के दौरान पुलिसकर्मी को गाड़ी से एक बैग मिला जिसकी तलाशी लेने पर उसमें से 67 लाख 60 हजार 6 सौ रुपये बरामद हुए, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया.

हिरासत में लिए गए शख्स ने कही यह बात

बोलेरो में कैश के साथ बैठे दोनों शख्स की पहचान जिले के लोहागीर गांव निवासी लक्ष्मी यादव और पुसा थाना क्षेत्र के महमदा गांव निवासी मनोज कुमार सिंह के रूप में की गयी है. दोनों युवकों का कहना है कि वह लोग कैश कस्टोडियन हैं, उनका काम है बैंकों से पैसा लेकर एटीएम में डालना. इसी सिलसिले में वह एक्सिस बैंक से पैसा लेकर दलसिंहसराय के एटीएम में पैसा डालकर वापस समस्तीपुर जा रहे थे, इसी दौरान पदाधिकारियों द्वारा गाड़ी की जांच की गयी.

कागजात होने की कही बात

कस्टोडियन ने बताया कि उनके पास कैश से संबंधित सारे कागजात हैं. जबकि सीओ ने बताया कि कैश लेकर जा रहे युवकों से प्राप्त कागजात के आधार पर छानबीन की जा रही है. जब्त की गयी इस राशि को जिलास्तरीय अभ्यर्थी व्यय कोषांग को सुपुर्द कर दिया गया है, जहां से जांचोपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छोटू सिंह के हिरासत में लिए जाने पर अनंत सिंह का बड़ा बयान, JDU पर भड़के!
छोटू सिंह के हिरासत में लिए जाने पर अनंत सिंह का बड़ा बयान, JDU पर भड़के!
बिहार MLC चुनाव: वोटिंग के बीच अनंत सिंह के घर जश्न, समर्थकों ने फोड़े पटाखे, बांटी मिठाई
बिहार MLC चुनाव: वोटिंग के बीच अनंत सिंह के घर जश्न, समर्थकों ने फोड़े पटाखे, बांटी मिठाई
बिहार MLC चुनाव: शुरुआती 4 घंटे में कितना फीसद हुआ मतदान? आंकड़े जारी
बिहार MLC चुनाव: शुरुआती 4 घंटे में कितना फीसद हुआ मतदान? आंकड़े जारी
छोटू सिंह को हिरासत में लेने पर जन सुराज की प्रतिक्रिया, 'MLC चुनाव में...'
छोटू सिंह को हिरासत में लेने पर जन सुराज की प्रतिक्रिया, 'MLC चुनाव में...'

वीडियोज

Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'राम ने यादव को मारा, मोहम्मद इकबाल भीख मांगते हैं', वोटरों के नाम पर बवाल, किसने क्या कहा?
'राम ने यादव को मारा, मोहम्मद इकबाल भीख मांगते हैं', वोटरों के नाम पर बवाल, किसने क्या कहा?
बिहार MLC चुनाव: शुरुआती 4 घंटे में कितना फीसद हुआ मतदान? आंकड़े जारी
बिहार MLC चुनाव: शुरुआती 4 घंटे में कितना फीसद हुआ मतदान? आंकड़े जारी
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget