एक्सप्लोरर

रोहतास में दो साढ़ू के बीच विवाद बना जानलेवा, कार से टक्कर मारकर हत्या, आरोपी फरार 

Rohtas Murder: रोहतास में थाना अध्यक्ष फूलदेव चौधरी ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच जारी है.

Rohtas News: रोहतास में जिले के कराकाट थाना क्षेत्र से शनिवार को होली के मौके पर एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां ससुराल में आए दो साढ़ू आपस में भिड़ गए. विवाद इतना बढ़ गया कि एक साढ़ू ने दूसरे को अपनी कार से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.

 आपसी विवाद बना हत्या की वजह

जानकारी के अनुसार, दोनों साढ़ू संझौली थाना क्षेत्र के चवरिया गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार और मोतिहारी निवासी सुभाष सिंह होली के अवसर पर अपने ससुराल आए थे. किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जो धीरे-धीरे हिंसक झगड़े में बदल गई.

झगड़े के बाद धर्मेंद्र कुमार ससुराल से बाहर निकला और घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर अपनी कार लगाकर सुभाष सिंह के बाहर निकलने का इंतजार करने लगा. जैसे ही सुभाष अपनी बाइक पर सवार होकर घर से निकला, पहले से घात लगाए धर्मेंद्र ने तेज रफ्तार में कार चलाई और बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में सुभाष सिंह की मौके पर ही मौत हो गई.

 घटना के बाद मची अफरा-तफरी 

घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई. लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही आरोपी धर्मेंद्र कुमार अपनी कार छोड़कर फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की.

कराकाट थाना अध्यक्ष फूलदेव चौधरी ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच जारी है.

 मामला दर्ज, आरोपी की तलाश जारी 

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. इस वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी है और ग्रामीणों के बीच इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

ये भी पढ़ें: VIDEO: ...तो सस्पेंड कर दिए जाओगे, तेज प्रताप ने होली पर सिपाही को नचाया, खुद गाया फगुआ गीत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विपक्ष पर बरसे चिराग पासवान, देश में अराजकता फैलाने के लगाए आरोप
विपक्ष पर बरसे चिराग पासवान, देश में अराजकता फैलाने के लगाए आरोप
बिहार में दूसरे के नाम पर सरकारी नौकरी कर रहा था शख्स, 32 साल बाद बर्खास्त
बिहार में दूसरे के नाम पर सरकारी नौकरी कर रहा था शख्स, 32 साल बाद बर्खास्त
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार: बेटी ने किया LOVE मैरिज, पिता ने कर दिया पिंडदान, कटिहार का मामला
बिहार: बेटी ने किया LOVE मैरिज, पिता ने कर दिया पिंडदान, कटिहार का मामला

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक रहेंगी ये पाबंदियां, वर्क फ्रॉम होम का भी निर्देश
दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक रहेंगी ये पाबंदियां, वर्क फ्रॉम होम का भी निर्देश
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
Luxury Bedroom: घर के बेड को बनाना है 5-स्टार होटल जैसा? नोट करें 5 आसान तरीके
घर के बेड को बनाना है 5-स्टार होटल जैसा? नोट करें 5 आसान तरीके
Whatsapp Storage: व्हाट्सएप की ये 3 सेटिंग बदलें, कभी नहीं भरेगी स्टोरेज
व्हाट्सएप की ये 3 सेटिंग बदलें, कभी नहीं भरेगी स्टोरेज
Embed widget