एक्सप्लोरर

Bihar News: रोहतास के कुराईच नहर में डूबीं तीन छात्राओं का शव 16 घंटे बाद बरामद, एक की तलाश जारी

Rohtas Students Drowned: रोहतास में नहर में डूबीं 4 छात्राओं में से तीन का शव बरामद हो गया है, जबकि एक की तलाश अभी जारी है. दरअसल चारों लड़कियां एक दूसरे को बचाने में नहर में डूब गईं थीं.

Girl Students Drowned In Kureich Canal: रोहतास जिला के सासाराम मुफ्फसिल थाना अंतर्गत लालगंज कुराईच नहर में धुवां गांव के पास नहर में डूबी चार छात्राओं में से तीन का शव रविवार 7 जून को बरामद कर लिया गया, जबकि चौथी छात्रा की खोज जारी है. एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच कर खोज कर रही है. शनिवार को स्कूल से वापस आने के क्रम में नहर में पैर धोने गई छात्राएं तेज बहाव में बह गई थी, जिनमें से तीन का शव लगभग 16 घंटे बाद बरामद किया गया है.

दरअसल बीते शनिवार को महंदीगंज मध्य विद्यालय से धुवां गांव की चार छात्राएं पढ़कर अपने गांव लौट रही थीं. इसी क्रम में बीच नहर में पुल पर हाथ पैर धोने लगीं, जहां पैर फिसल कर एक लड़की डूबने लगी, जिसे बचाने के लिए तीन लड़कियों ने कोशिश की. इसी दौरान एक दूसरे को बचाने की कोशिश में बारी-बारी चारों छात्राएं डूब गईं थीं. 

बताया जाता है कि धुवां गांव के मुन्ना यादव की पुत्री बिपाशा कुमारी और बिट्टू कुमारी, पुर्णवासी यादव की पुत्री पूजा कुमारी तथा धनजी प्रसाद की पुत्री रिमझिम कुमारी नहर में डूब गई थीं, जिसमें से विपाशा, बिट्टू एवं रिमझिम का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि पूजा की तलाश जारी है. वार्ड परिषद जितेंद्र नटराज ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शी बुजुर्ग चरवाहा ने उन्हें बताया कि चारों बच्चियों के पैर में कीचड़ लग गया था. इसी वजह से चारों नहर में अपना पैर धोने लगीं. इसी दौरान तेज धारा में चारों बच्चियां बह गईं. 

क्या कहते हैं थाना अध्यक्ष?

सासाराम मुफ्फसिल थानाध्यक्ष रोशन कुमार ने बताया कि चार बच्चियां नहर में डूबी थीं, जिनमें से तीन का शव बरामद किया गया है. एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है, चौथी बच्ची की तलाश जारी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. वहीं बच्चियों के परिजन सदमे में हैं. उनके आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है. 

ये भी पढ़ें: Bihar News: CPIML विधायक अमरजीत कुशवाहा के फेसबुक पेज पर बनाए गए फर्जी अकाउंट, आपत्तिजनक पोस्ट कर मांगे जा रहे रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नीतीश कुमार के 'दुलरुआ' JDU से दूर, आज कांग्रेस में शामिल होंगे गोपाल मंडल
नीतीश कुमार के 'दुलरुआ' JDU से दूर, आज कांग्रेस में शामिल होंगे गोपाल मंडल
गिरिराज सिंह की दो टूक, 'कांग्रेस अब गांधी वाली नहीं, वोट के लिए मुस्लिम...'
गिरिराज सिंह की दो टूक, 'कांग्रेस अब गांधी वाली नहीं, वोट के लिए मुस्लिम...'
बिहार में 11 लाख गरीब परिवारों को तोहफा, मिलेगा पक्का घर
बिहार में 11 लाख गरीब परिवारों को तोहफा, मिलेगा पक्का घर
'चंदा चोर और पेपर लीक वाले BJP दफ्तर में रहते हैं', तेजस्वी के वीडियो से बवाल!
'चंदा चोर और पेपर लीक वाले BJP दफ्तर में रहते हैं', तेजस्वी के वीडियो से बवाल!

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget